BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर प्रशासन रेस

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर प्रशासन रेस
Share on FacebookShare on Twitter

 15 दिनों के भीतर कई मामलों को किया गया निष्पादित

मेदिनीनगर: आमलोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त शशि रंजन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की फरियाद सुनते हैं. इस दौरान कुछ मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा उपायुक्त के द्वारा किया जाता है वहीं अन्य मामलों को संबंधित पदाधिकारी के पास निष्पादन हेतु अग्रसारित कर दिया जाता है वहीं संबंधित पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर उक्त मामले का निपटारा करने का सख्त निर्देश है.नतीजतन जन शिकायतों के समाधान में  ऐसे सभी शिकायतों के समाधान में तेज़ी आयी है.

 जनता दरबार में प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान में आयी तेजी 

 जिले के विभिन्न स्थानों  से जनता दरबार में पहुंचने वाले पर फरियादियों के शिकायतों का निपटारा करने को लेकर जिला  प्रशासन रेस हो गया है. जनता दरबार में प्राप्त कई मामलों का  15 दिनों के भीतर समाधान कर निष्पादित किया जा चुका है.

 10 दिनों के भीतर जमीनी विवाद का हुआ निपटारा 

जनता दरबार में शाहपुर की रहने वाली शहज़ादी बीबी द्वारा अपने ही रिश्तेदारों पर जमीन विवाद से संबंधित शिकायत किया गया था. जिसे लेकर चैनपुर के थाना प्रभारी ने थाना स्तर से अंचलाधिकारी से पत्राचार कर दोनों पक्षों के बीच एक  समझौता पत्र के माध्यम से आपस में ही सुलह समझौता करा लिया गया है. वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच कोई ज़मीनी विवाद नही है. 

 इन मामलों को भी किया गया निष्पादित

 जनता दरबार में जिला परिषद सदस्य चिंता देवी के द्वारा सतबरवा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बात कही गई थी.इस विषय को लेकर जिला योजना पदाधिकारी द्वारा सतबरवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मलय डैम को  पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर  विहित प्रपत्र में प्रस्ताव की मांग की गयी है.इसी प्रकार कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के संविदा  आधारित एटीएम के पद पर शिकायतकर्ता शशि रंजन कुमार ग्राम कोइरी पतरा,लेस्लीगंज में दिनांक 31.8.2020 को योगदान कर दिया.

इतना ही नहीं एक मामले में सहायक समाहर्ता दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जो समाज कल्याण के भी प्रभार में है उन्होंने लेस्लीगंज बाल विकास परियोजना के आंगन वाड़ी केंद्र जामुंनडीह में सेविका के पद पर चयन के विरुद्ध  प्राप्त शिकायत पर त्वरित रूप से जांच कराया और पाया कि उक्त आंगनवाड़ी केंद्र में  सेविका पद पर चयन हेतु विभागीय दिशा निर्देशों के क्रम में बाहुल्य वर्ग के उम्मीदवार का चयन किया गया है.

अतएव शिकायत निराधार है.इसी तरह नौडीहा पाटन के प्रवेश भुइयां की शिकायत थी की उनके खेत मे वर्ष 2017-18 में समतलीकरण की योजना पूर्ण होगयी है परंतु मजदूरी मद की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है.उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन को एक सप्ताह के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इसी प्रकार से  एक सेवानिवृत्त शिक्षक के मामले में  त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला लेखा पदाधिकारी ने सेवा पुस्तिका सत्यापन कर  संबंधित विद्यालय को सेवान्त लाभों के लिए संबंधित विद्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. सुदना के दिलीप कुमार डीएवी  इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिक  इंजीनियरिंग के  छात्र है.उन्हें कल्याण  छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी थी. जनता दरबार में शिकायत किए जाने से त्वरित रूप से उनके छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खाते में भेज दी गई है.इसी प्रकार से सामाजिक सुरक्षा,प्रधानमंत्री आवास योजना,आदि से संबंधित आवेदनों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने हेतु भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post

शर्लिन चोपड़ा कहती हैं कि ” दीपिका पादुकोण को अपना नारा बदल कर यह कहना चाहिए “Repeat after me, I will not engage in drug abuse”

Next Post
शर्लिन चोपड़ा कहती हैं कि ” दीपिका पादुकोण को अपना नारा बदल कर यह कहना चाहिए  “Repeat after me, I will not engage in drug abuse”

शर्लिन चोपड़ा कहती हैं कि " दीपिका पादुकोण को अपना नारा बदल कर यह कहना चाहिए "Repeat after me, I will not engage in drug abuse"

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d