BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीडिया प्रभारी को अविलंब रिहा करे प्रशासन, अन्यथा होगा जोरदार आंदोलन: आजसू

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
मीडिया प्रभारी को अविलंब रिहा करे प्रशासन, अन्यथा होगा जोरदार आंदोलन: आजसू

मीडिया प्रभारी को अविलंब रिहा करे प्रशासन, अन्यथा होगा जोरदार आंदोलन: आजसू

Share on FacebookShare on Twitter

प्रिंस वर्मा, 

रामगढ़(रजरप्पा): आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में आजसू के जिला मीडिया प्रभारी संतोष महतो की गिरफ्तारी के विरोध में आजसू पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है.

इसे लेकर शनिवार को आजसू द्वारा चितरपुर स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी, दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, केंद्रीय सचिव इंतेखाब आलम व प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक ने संतोष महतो की गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हुए एक स्वर में कहा कि यह गिरफ्तारी राजनीति दबाव और षड्यंत्र का नतीजा है.

संतोष महतो आजसू पार्टी के एक कर्मठ और जुझारू सिपाही हैं. बदले की भावना से ग्रसित होकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ता को एक षड्यंत्र के तहत राजनीति दबाव में आकर जेल भेजा गया. जबकि विधानसभा चुनाव के बाद द्वेष और ओछी राजनीत से प्रेरित होकर गिरिडीह के सांसद व राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पर धार्मिक भावनाओं पर आघात करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किया गया था.

जिसका विरोध करते हुए आजसू पार्टी ने चिह्नित लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिलेभर के थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. बावजूद इसके अबतक उस मामले पर ना तो कोई कार्रवाई हुई और ना ही दोषियों को गिरफ्तार किया गया. लेकिन आजसू के जिला मीडिया प्रभारी संतोष महतो को आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में अपराधी की तरह हथकड़ी लगाकर जेल भेजा गया.

इसके लेकर आजसू नेताओं ने सरकार एवं प्रशासन से अविलंब संतोष महतो को रिहा करने की मांग की. अन्यथा लॉकडाउन के बाद सड़क से लेकर सदन तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Domino’s के 55 कर्मचारियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, काम पर रखे जाने की मांग की

Next Post

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, तीसरी मंजिल से नीचे गिरी महिला, मौत

Next Post
सेल्फी लेना पड़ा महंगा, तीसरी मंजिल से नीचे गिरी महिला, मौत

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, तीसरी मंजिल से नीचे गिरी महिला, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d