BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के नये मेडिकल कॉलेजों के लिए 255 स्टूडेंट्स का एडमिशन अलॉटमेंट जारी

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in समाचार
झारखंड के नये मेडिकल कॉलेजों के लिए 255 स्टूडेंट्स का एडमिशन अलॉटमेंट जारी

Admission allotment of 255 students for new medical colleges in Jharkhand released

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची : झारखंड सरकार ने हजारीबाग, दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 2019-20 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की तरफ से इन तीनों मेडिकल कॉलेजों के लिए 255 छात्रों के नामांकन का अलॉटमेंट आर्डर जारी कर दिया गया है. इन छात्रों को दो दिनों के अंदर एडमिशन लेने का आदेश भी दिया गया है. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर इन तीनों कॉलेजों में दाखिले को लेकर विशेष काउंसलिंग की गयी. इन कॉलेजों में क्रमश: एक-एक सौ सीटें हैं. राज्य सरकार ने भी इस वर्ष से शैक्षणिक सत्र पूरा करने के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है. आधारभूत संरचना के साथ-साथ ट्यूटरों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से रिम्स में एमबीबीएस के बाद पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई पूरा कर चुके 37 चिकित्सकों को ट्यूटर बनाने संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी है. इन शिक्षकों को वरीय रेजिडेंट डॉक्टर भी बनाया गया है. इनकी प्रतिनियुक्ति एक वर्ष के लिए की गयी है.

अब झारखंड के सात मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई पढ़ाई

झारखंड में अब सात मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गयी है. पहले रिम्स रांची, धनबाद के पाटलिपुत्रा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 350 सीटों पर हर वर्ष दाखिला होता था. इस वर्ष से देवघर एम्स समेत हजारीबाग, पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गयी है. अब झारखंड में सात सौ से अधिक सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गूगल ने अमृता प्रीतम के सम्मान में बनाया डूडल

Next Post

CM योगी पहुंचेंगे सिद्धार्थनगर, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास

Next Post
CM योगी पहुंचेंगे सिद्धार्थनगर, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास

CM योगी पहुंचेंगे सिद्धार्थनगर, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d