अशोकनगर: शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु शासकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश की एमपी ऑनलाइन itimponline.gov.in के माध्यम से लिया जा सकता है. आईटीआई प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 है.
नए सत्र में शासकीय अथवा प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा. शासकीय आईटीआई अशोकनगर में प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 14 अगस्त 2020 तक करा सकते हैं.
एमपी ऑनलाइन में रजिस्ट्रेशन तथा त्रुटि सुधार एवं इच्छित संस्थाओं में व्यवस्थाओं की प्राथमिकता के क्रम का विकल्प तथा च्वॉइस फिलिंग में त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है.

