BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर द्वारा राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं. राजस्थान पुलिस द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के फिजिकल राउंड के लिए एडमिट कार्ड सोमवार, 5 अप्रैल 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, police.rajasthan.gov.in पर जारी किये गये.

हालांकि, बूंदी, राजसमन्द, जीआरपी अजमेर जिलों के लिए प्रवेश अभी जारी नहीं किये गये हैं. जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, वे अपना एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस द्वारा जारी किये गये भर्ती पोर्टल लिंक, recruitment2.rajasthan.gov.in पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड–

राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद प्रवेश पत्र जारी किये जाने से सम्बन्धित नोटिस ओपेन होगा.

एडमिट कार्ड डाउऩलोड के लिए पोर्टल का लिंक नोटिस में दिया गया है. इस लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड पेज पर जा सकते हैं, जहां उम्मीदवारों को अपने विवरणों के माध्यम से लॉगिन करना होगा. लॉगिन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे.

बता दें कि राजस्थान पुलिस में राजस्थान राज्य पुलिस बल में टीएसपी और नॉन-टीएसपी एरिया में कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) और कॉन्सटेबल (ड्राइवर) की कुल 5438 रिक्तियों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर से 8 नवंबर 2020 तक राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2019 के लिए 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा के नतीजों की घोषणा 11 मार्च 2021 को की गयी थी. इसके बाद सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापतौल का आयोजन किया जाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व बैंक अध्यक्ष ने भारत को बताया सौभाग्यशाली, कहा- SII जैसा वैश्विक टीकों का बड़ा निर्माता होना सराहनीय

Next Post

कोरोना इफेक्ट: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, नई गाइडलाइन जारी

Next Post
कोरोना इफेक्ट: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, नई गाइडलाइन जारी

कोरोना इफेक्ट: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, नई गाइडलाइन जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d