BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माननीया, महिलाओं को उकसा रही है एनटीपीसी का काम रूकवाने के लिए

इन्हें कह सकते हैं कोरोना की दोस्त, न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और न चेहरे पर मास्क

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
माननीया, महिलाओं को उकसा रही है एनटीपीसी का काम रूकवाने के लिए

माननीया, महिलाओं को उकसा रही है एनटीपीसी का काम रूकवाने के लिए

Share on FacebookShare on Twitter

बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद महिलाओं को खुलेआम एनटीपीसी का काम रूकवाने के लिए उकसा रही हैं. वो महिलाओं को रोजगार के नाम पर एनटीपीसी का काम रूवकाने की बात कहे जा रही है. कुछ इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में माननीया महिलाओं को एनटीपीसी का काम रूकवाने के लिए उकसाती दिख रहीं हैं. वो बार-बार यह कह रही है कि एनटीपीसी का काम रूकवाओ तभी रोजगार मिलेगा.

वायरल हुए वीडियो में वो कह रही हैं कि आपलोग के पास कम से कम ये अवसर है की सरकार आपका है, विधायक आपका है, पूरा प्रशासन जनता के हित में ही काम करेगा. कुछ भी प्रोटेक्शन संबंधी मदद का जरूरत होगी तो हम बोलेंगे, हम करवाएंगे. रुकवाइयेगा बोलिये? फिर हमको मत बोलियेगा रोजगार नहीं मिला, ये नहीं मिला वो नहीं मिला. आपलोग काम रुकवाइये. खासकर महिलायें इस काम में आगे आइये, बाद में आपलोग यह मत कहियेगा की रोजगार नहीं मिला.

सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ रही है

बड़कागांव की विधायक माननीया अंबा प्रसाद को शायद यह नहीं मालूम कि पूरा झारखंड कोरोना वायरस की चपेट में है, संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में माननीया बेधड़क महिलाओं की भीड़ में जाकर सुझाव दे रही हैं. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां किस तरह से उड़ायी जा रही है इसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. माननीया अपने चेहरे पर मास्क तक नहीं लगायी हैं और न ही भीड़ में खड़ी किसी महिला ने ही मास्क लगाया है. जबकि, कल इन्हीं के पार्टी के एक मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में 5 साल चलेगी कांग्रेस और NCP के साथ गठबंधन: शिवसेना

Next Post

तस्करों का अनूठा तरीका, तेल टैंकर को बनाया कंटेनर, 8 मृत और 30 जीवित पशु बरामद

Next Post
तस्करों का अनूठा तरीका, तेल टैंकर को बनाया कंटेनर, 8 मृत और 30 जीवित पशु बरामद

तस्करों का अनूठा तरीका, तेल टैंकर को बनाया कंटेनर, 8 मृत और 30 जीवित पशु बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d