BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मास्क अपनाएं-कोरोना को हराएं: जिलाधिकारी

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
मास्क अपनाएं-कोरोना को हराएं: जिलाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया पश्चिमी चम्पारण: मास्क पहनिए, काम पर चलिए, मास्क पहनने से संक्रमण के फैलने की संभावना कम रहती है, हमेशा सामाजिक दूरी (1-2 मीटर) बनाकर रखें आदि जागरूकता संदेशों के साथ आज जागरूकता वाहन को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

यह जागरूकता वाहन जिले के गांव, विभिन्न हाट-बाजारों में जाकर आमजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु जागरूक एवं प्रेरित करेगा.इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने हेतु तीन मूल मंत्र है, जिससे कोरोना का अंत किया जा सकता है.

पहला मंत्र है-मास्क का नियमित उपयोग करें, घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क एवं फेस कवर का उपयोग किया जाना आवश्यक है.

दूसरा मंत्र है-नियमित अंतराल पर साबुन अथवा सैनेटाइजर से अपने हाथों को अच्छी तरीके से साफ करते रहे. तीसरा मंत्र है-एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाये रखना.

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है. इसी परिप्रेक्ष्य में आमजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु आज जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया है जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे.

उन्होंने कहा कि मास्क अपनाएं और कोरोना को हराएं. पश्चिम चम्पारण ने ठाना है, मास्क हमें अपनाना है.इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कुमार अनुराग, अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, डाॅ0 अरूण कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुएं से अज्ञात शव बरामद

Next Post

दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प बनाने का निर्देश

Next Post
दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प बनाने का निर्देश

दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प बनाने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d