रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने शुक्रवार (10 जुलाई, 2020) को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी किए. दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए.
इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 99.34 फीसदी रहा है. जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 96.84 फीसदी रहा है. दसवीं कक्षा में 2,07,902 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 2,06,525 पास हुए हैं. वहीं, बारहवीं कक्षा में इस साल 88,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी.
इसमें से 85,611 विद्यार्थी पास हुए हैं. विद्यार्थी अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मैसेज के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को यूनिक आईडी की जरूरत है.
बता दें कि जमशेदपुर की आद्रिका घोष ने देश में सबसे ज्यादा अंक हासिल किया हैं. अद्रिका घोष जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा है. अद्रिका घोष को सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक मिले हैं.

