BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शीत लहरी से बचाव को लेकर एडवाईजरी जारी

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in Uncategorized
शीत लहरी से बचाव को लेकर एडवाईजरी जारी

शीत लहरी से बचाव को लेकर एडवाईजरी जारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः चिकित्सकों और प्रशासन की ओर से शीतलहरी से बचाव के लिए कई एडवाईजरी किये गये है.
चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक घर से बाहर ना निकले और विशेषकर बच्चें एवं वृद्ध विशेष सावधानी बरतें.

पर्याप्त गर्म कपड़े पहने, टोपी एवं मफलर का प्रयोग करें. मौसमी बदलाव पर संचार माध्यमों के जरिये नजर रखें. प्रशासन की ओर से यह भी अपील की गयी है अकेले वृद्व लोगो की सहायता करें. घर पर अतिआवश्यक वस्तुओं का भंडार रखें.

पौष्टिक भोजन एवं गर्म पेय पदार्थ का नियमित अंतराल पर सेवन करें. शराब एवं तम्बाकू का उपयोग ना करेें. बंद कमरों में लालटेन, दीया एवं जलती अंगीठी का प्रयोग ना करें. उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोगी अपने स्वास्थ्य का विषेष ध्यान रखें एवं धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें.

किसी भी प्रकार के असमान्य लक्षण के अभास होने पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य ले एवं नजदीकीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर सम्पर्क करें. जैसे-अनियंत्रित कंपन, थकावट, स्खलित उच्चारण, दस्त एवं सीने में दर्द की शिकायत इत्यादि होने पर यथाशीघ्र चिकित्सीय सहायता लें.

शीतलहर के दौरान घर के अन्दर सुरक्षित रहें. स्थानीय रेडियो प्रसारण केन्द्र एवं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें. शरीर में उष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिये पोषक आहार एवं गर्म पदार्थों का सेवन करें.

शरीर पर कई स्तरों वाले ऊनी एवं गर्म कपड़ों को पहने. कमरों में कैरोसीन, हीटर या कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए धुएँ के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें. विषम परिस्थितियों में अथवा अत्यधिक सर्दियों के लिये ईंधन बचा कर रखें.

यदि आपके पास अलाव इत्यादि न हो तो नजदीकी जन-आश्रय केन्द्र में जाएं जहां अलाव की व्यवस्था हो. अपने सिर को ठिक प्रकार से ढक कर रखें क्योंकि की सिर के माध्यम से शरीर की उष्मा पूरी हो सकता है. अपने मुंह को ढक कर रखें इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी.

क्षमता से ज्यदा कार्य नहीं करें, इससे हृदयाघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है. शीतदंश के लक्षणों पर नजर रखें, जैसे शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना हाथों-पैरों की उंगलियों, कान, नाक, आंख सफेद या पीले रंग के दाग उभर आना इत्यादि.

हाइपोथर्मियां के लक्षणों पर नजर रखें जैसे याद्दाष्त का कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती-थकान तथा कार्य में भटकाव इत्यादि.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साइबर अपराधों से बचने के लिए जरूरी है जागरूकता और सावधानीः पुलिस अधीक्षक

Next Post

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

Next Post
बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d