BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और दिल्ली की तरह सामुहिक बीमा योजना शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय में राजेश शुक्ल ने किया झंडातोलन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर अधिवक्ताओं के लिए सामुहिक  बीमा योजना लागु कराने और अधिवक्ताओ के साथ लगातार घट रही घटनाओं को देखते हुए झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट  शीघ्र लागू कराने का आग्रह किया है.

शुक्ल ने ई मेल में लिखा है कि पूर्व में भी झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों ने मिलकर झारखंड की राज्यपाल और मुख्यमंत्री को इस आशय का ज्ञापन सौंपा था, सकारात्मक आश्वासन भी मिला था. झारखंड सरकार के पास झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप भी पूर्व में सौंपा है जो राज्य सरकार के पास विचाराधीन है. जिसको शिघ्र लागू कराने की आवश्यकता है ताकि झारखंड में अधिवक्ता निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके, क्योंकि आए दिन अधिवक्ताओ के साथ घटनाएं घटती रहती है. कई बार उन्हें धमकिया भी मिलती रहती है.

शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने ई मेल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रदेश के अधिवक्ताओं के  लिए  स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजना के लिए पर्याप्त राशि आवंटित किया है. झारखंड सरकार को भी ऐसी पहल करनी चाहिए और राज्य सरकार के बार्षिक बजट में  कम से कम 50 करोड़ राशि का प्रावधान झारखंड स्टेट बार कौंसिल के कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारण करने चाहिए.

दूसरे प्रदेशों में भी खाशकर उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात,तमिलनाडु और तेलंगाना में अधिवक्ताओ की कल्याणकारी योजनाओं के लिए वहा की राज्य सरकारें वितीय सहयोग प्रदान करती है. झारखंड में भी राज्य सरकार को राज्य के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों की तरह बजट में प्रावधान स्थापित करना चाहिए.

शुक्ल ने भारत के विधि, न्याय और सूचना  प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी ईमेल भेजा है तथा झारखंड में अधिवक्ताओ को हो रही कठिनाइयों से तथा कोरोना काल मे हुए कठिनाइयों से अवगत कराते हुए झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए विशेष आर्थिक पैकेज  देने का भी आग्रह किया है.

शुक्ल ने कहा है कि इन सारे मुद्दों पर 20  दिसम्बर 2020 को पटना में अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में चर्चा होंगी,इसकी व्यापक तैयारी आरंभ करा दी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने को लेकर जागरूकता अभियान, मानव श्रृंखला बनाया

Next Post

फूलों की वेराईटी, बोनसाई व औषधीय पौधे के लिए ग्रीन ऑर्थ नर्सरी की बनी विशिष्ट पहचान

Next Post
फूलों की वेराईटी, बोनसाई व औषधीय पौधे के लिए ग्रीन ऑर्थ नर्सरी की बनी विशिष्ट पहचान

फूलों की वेराईटी, बोनसाई व औषधीय पौधे के लिए ग्रीन ऑर्थ नर्सरी की बनी विशिष्ट पहचान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d