उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी स्थित कचहरी परिसर में अधिवक्ता और उसके मुंशी के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है.
बहेड़ी के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बुधवार अपराह्न रिपोर्ट दर्ज की है और आरोपी फरार है.
उन्होंने बताया कि तहरीर में कहा गया है कि छात्रा शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता रूप किशोर से वकालत का काम सीखने जाती थी.
आरोप है कि 15 फरवरी की शाम को अधिवक्ता रूप किशोर और मुंशी बबलू ने छात्रा को चेंबर में बंद कर दिया और शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग तलाश करते हुए अधिवक्ता के कचहरी स्थित चैंबर पहुंचे. उस समय चैंबर का दरवाजा अंदर से था. दरवाजा खुलवाया तो वहां छात्रा बदहवास खड़ी थी और इस बीच मौका पाकर अधिवक्ता और मुंशी वहां से भाग गए.
डर के कारण छात्रा ने तत्काल परिवार वालों को कुछ नहीं बताया लेकिन चार दिन बाद उसने परिवार वालों के सामने आरोपियों के खिलाफ मुंह खोला और बताया कि अधिवक्ता के कहने पर मुंशी ने चैंबर में उसे बंद कर दिया था और मेरा फोन छीन लिया. इसके बाद अधिवक्ता और मुंशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता ने यह आरोप लगाया कि पहले भी अधिवक्ता कोल्डड्रिंग में नशा देकर दुष्कर्म कर चुका है. होश आने पर अधिवक्ता ने अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने की बात कहकर उसे डरा दिया था. इस लिए वह चुप रही.

