रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के चर्चित अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय डुमरा के शंकर चौक से बिहार के प्रत्येक विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट संध्या 5:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जलाने की मांग को लेकर समर्थन यात्रा की शुरुआत कर दी है.
ज्ञात हो कि पूर्व में अधिवक्ता के द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पत्र भेजकर बिहार के सभी विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ नियमित रूप से जलाने को लेकर पत्र भेजा था जिसके आलोक में बिहार सरकार के सीएम कार्यालय द्वारा सीतामढ़ी के उप समाहर्ता को तमाम विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है. हालांकि इस दिशा में अब तक प्रशासनिक पहल नहीं होने के कारण अधिवक्ता द्वारा समर्थन यात्रा की शुरुआत कर दी गई जिसके तहत उन्होंने शांतिनगर चौक, नहर चौक राजोपट्टी, जवाहर चौक,वीर कुँवर सिंह चौक, मेन रोड होते हुए जानकी स्थान तक समर्थन यात्रा चलाया गया.
इस दौरान लोगों का भरपूर सहयोग भी अधिवक्ता को मिलता रहा, वहीं लोगों ने अधिवक्ता के इस प्रयास की सराहना की है .
अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाने का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना है क्योंकि पूरे बिहार में अपराध चरम पर है संपूर्ण विद्युत पोलों पर लाइट लगने से अपराध में कमी होगी.

