BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वकीलों की मदद के लिए एसएसपी दफ्तर में खुला अधिवक्ता प्रकोष्ठ

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
वकीलों की मदद के लिए एसएसपी दफ्तर में खुला अधिवक्ता प्रकोष्ठ
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: प्रयागराज के अधिवक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण और सुनवाई के लिए डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अधिवक्ता प्रकोष्ठ का गठन किया है. एसएसपी कार्यालय में ही इसे बनाया गया है, जहां पर हाईकोर्ट और कचहरी के अधिवक्ता अपनी बात रख सकते हैं. इसी तरह व्यापारियों की मदद के लिए व्यापारी प्रकोष्ठ और छात्रों की मदद के लिए छात्र प्रकोष्ठ का गठन किया गया है.

प्रयागराज के कप्तान डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि इलाहाबाद में अधिवक्ताओं की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए अधिवक्ता प्रकोष्ठ का बनाया गया है. एसपी प्रोटोकॉल डॉ. मनोज कुमार को इसका नोडल अफसर बनाया गया है.

एसएसपी ने बताया कि इलाहाबाद के कई वरिष्ठ अधिवक्ता कई बार आते हैं और उन्हें सामान्य मर्यादा और आदर नहीं मिल पाता है. उन्हें काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग से प्रकोष्ठ बनाया गया है ताकि वे वहां पर जा कर आराम से बैठकर अपनी बात कह सकें.

एसएसपी ने बताया कि वह नियमित रूप से कार्यालय में बैठते हैं, लेकिन कभी किसी मीटिंग या अन्य कारण से वह कार्यालय में नहीं मिले तो अधिवक्तागण अपने प्रकोष्ठ में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इसी तरह प्रयागराज के व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसपी सिटी को नोडल अफसर बनाया गया है. वहीं छात्रों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए छात्र प्रकोष्ठ बना है. सीओ कर्नलगंज को इसका नोडल अधिकारी बनाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चक्रधरपुर स्टेशन को आईलैंड स्टेशन का रूप देने की तैयारी, टीम ने किया सर्वे

Next Post

श्रमिक रोजगार से नहीं हो वंचित: उप विकास आयुक्त

Next Post
श्रमिक रोजगार से नहीं हो वंचित: उप विकास आयुक्त

श्रमिक रोजगार से नहीं हो वंचित: उप विकास आयुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d