Ranchi:- कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख अधिवक्ताओ ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति और बिहार स्टेट बार कौंसिल द्वारा पिछले दिनों पटना में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होकर जमशेदपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया.
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य और चाईबासा के अधिवक्ता अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में कोल्हान के अधिवक्ताओ ने आज श्री शुक्ल से मिलकर उन्हें अभिनंदित किया तथा शुभकामनाएं दी. महतो ने कहा कि श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न मिलने से झारखंड के अधिवक्ताओ का मान और सम्मान बढ़ा है. शुक्ल सिर्फ कोल्हान ही नही पूरे झारखंड के अधिवक्ताओ के गौरव है तथा उनपर झारखंड के अधिवक्ताओ को गर्व है.
इस अवसर पर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता, गोलक नाथ पति, सचिव देवाशीष ज्योतिषि, केदार अग्रवाल, भीम सिंह कूदादा, चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अशोक झा, जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के संयुक्त सचिव पवन कुमार तिवारी, सत्येंद्र नारायण सिंह, परमजीत श्रीवास्तव, टी एन ओझा, नीलेश प्रसाद, सुनिश पांडेय, ममता संघानी, बसंत कुमार मिश्र, घाटशिला बार एसोसिएशन के बी जी मोहंती, एस विश्वास, सहित सैकड़ों अधिवक्ताओ ने शुक्ल को मिलकर अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी.
शुक्ल ने कहा कि यह सम्मान उन्हें झारखंड के अधिवक्ताओ की शुभेच्छा का ही परिणाम है तथा यह उन्हें समर्पित है. झारखंड के अधिवक्ताओ की शुभेच्छा मेरा संबल है तथा सदैव वह हमारी ताकत बनी रहेंगी. अब और पहले से ज्यादा उत्साह और लगन से राज्य के अधिवक्ताओ के हित में कार्य करूँगा. उनकी कल्याणकारी योजनाओं को हर स्तर पर मूर्त रूप दिलाने का प्रयास करूंगा.

