BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफगानिस्तान : आत्मघाती हमले में 10 की मौत

by bnnbharat.com
September 1, 2019
in Uncategorized
अफगानिस्तान : आत्मघाती हमले में 10 की मौत

Afghanistan: 10 killed in suicide attack

Share on FacebookShare on Twitter

काबुल : उत्तरी अफगान शहर कुंदुज में शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर के हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए, जबकि पांच अन्य घायल हो गए, जहां पिछले 20 घंटे से अधिक समय से अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच लड़ाई हो रही है, जिसमें कई विद्रोही मारे गए हैं. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आत्मघाती विस्फोट में घायल होने वालों में कुंदुज प्रांत के पुलिस प्रमुख मंजूर स्तेन्कजई भी शामिल हैं.

आंतरिक मामलों के मंत्रालय की प्रवक्ता मारवा अमिनी ने एफे को बताया कि यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई जब स्तेन्कजई कुंदुज शहर के मध्य हिस्से में संवाददाताओं के एक समूह से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा, “विस्फोट में 10 लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए.”

कुंदुज गवर्नर कार्यालय के एक अधिकारी ने एफे को बताया कि स्तेनकजई घायल हो गए.

अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया, “कुंदुज पुलिस प्रमुख की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.”

तालिबान ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है.

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा, “शहर के मध्य हिस्से में पुलिस प्रमुख और कुंदुज के कमांडो के खिलाफ एक बड़ा हमला किया गया. इस हमले की शुरुआती जानकारी के अनुसार, दर्जनों पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गए या घायल हो गए, जिनमें कुंदुज के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं.”

तालिबान ने शनिवार तड़के कुंदुज में हमला किया. शहर में अलग-अलग दिशाओं में प्रवेश किया और कई चौकियों और इलाकों पर नियंत्रण कर लिया.

अधिकारियों ने कहा कि लड़ाई में कम से कम 56 विद्रोही मारे गए हैं और अज्ञात संख्या में सैनिक भी मारे गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

परिवार के सभी वोटरों का अब एक ही एकाउंट से हो सकेगा सत्यापन

Next Post

पाक परमाणु प्रोजेक्ट में काम कर रहे 200 चीनी कारीगरों को हुआ डेंगू

Next Post
पाक परमाणु प्रोजेक्ट में काम कर रहे 200 चीनी कारीगरों को हुआ डेंगू

पाक परमाणु प्रोजेक्ट में काम कर रहे 200 चीनी कारीगरों को हुआ डेंगू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d