BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 साल बाद फिर सैफ और रानी दिखेंगे साथ-साथ

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in समाचार
11 साल बाद फिर सैफ और रानी दिखेंगे साथ-साथ
Share on FacebookShare on Twitter

सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली का वो नटखटी अंदाज़ जिसको अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने बखूबी निभाया है एक बार फिर से दर्शकों के सामने होगा . सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के रीबूट सीक्वेल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म के निर्देशक वरुण शर्मा ने इसके नए चेहरों सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी की परदे पर खूब जमती दिख रही जोड़ी के बारे में भी अमर उजाला पाठकों को बता दिया है. लेकिन, सवाल ये बाकी रहा कि फिल्म बंटी और बबली के मूल ठग अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी इस सीक्वेल में दिखेंगे कि नहीं?

फिल्म बंटी और बबली में बबली का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी इस सवाल का जवाब देती हैं, “पहली बंटी और बबली को लोगों ने खूब स्नेह और प्रशंसा दी थी. ये दर्शकों का प्यार ही है जिसके चलते यशराज फिल्म्स ने इस कालजयी कहानी को नए रूप और नए तेवर के साथ परदे पर पेश करने का फैसला लेने में मदद की. मुझे और अभिषेक दोनों को ये सीक्वेल ऑफर हुई थी लेकिन हमारा फिर से साथ काम करने का संयोग नहीं बन सका. उनकी कमी हम सबको काफी खलेगी. लेकिन, पूरी टीम सीनियर बंटी के रोल में सैफ अली खान का स्वागत कर रही है और हम बंटी और बबली 2 के लिए कुछ नया और कुछ अतरंगी बनाने को लेकर काफी रोमांचित हैं. ”

फिल्म रेस 2 के बाद से एक सुपरहिट फिल्म के लिए लगातार कोशिशें कर रहे सैफ अली खान इस बारे में कहते हैं, “बंटी और बबली को आज के जमाने के हिसाब से पेश करने की कहानी है इसकी सीक्वेल. मैं तो इसकी पटकथा पढ़ते ही उत्साहित हो गया. पूरे परिवार के साथ देखी जा सकने वाली इस फिल्म के लिए मेरा किरदार भी नया है, भाषा भी नई है और पूरा परिवेश भी मेरे लिए बिल्कुल नया है. रानी और मैंने पहले भी साथ में कमाल का काम किया है और यशराज में वापसी के साथ मुझे पूरी उम्मीद है कि हम फिर से कमाल का काम करेंगे. ”

बंटी और बबली से पहले रानी और सैफ फिल्म हम तुम और ता रा रम पम में साथ काम कर चुके हैं, दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर 11 साल बाद बनने जा रही है. जहां तक बात है बंटी और बबली के सीक्वेल की तो इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म की मूल कहानी को 10 साल आगे ले आए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बनाई सबसे ज्यादा पूंजी

Next Post

युवती से रेप के बाद जमानत पर छूटे आरोपी ने छोटी बहन से भी किया रेप

Next Post
युवती से रेप के बाद जमानत पर छूटे आरोपी ने छोटी बहन से भी किया रेप

युवती से रेप के बाद जमानत पर छूटे आरोपी ने छोटी बहन से भी किया रेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d