BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

17 मई के बाद क्या, कब तक जारी रखना है लॉकडाउन: सोनिया गांधी

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
17 मई के बाद क्या, कब तक जारी रखना है लॉकडाउन: सोनिया गांधी

17 मई के बाद क्या, कब तक जारी रखना है लॉकडाउन: सोनिया गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान सवाल किया कि 17 मई तक के राष्ट्रव्यापी बंद के बाद इससे बाहर निकलने की क्या रणनीति है.

उन्होंने बैठक के दौरान कहा, 17 मई के बाद क्या? और 17 मई के बाद कैसे? कब तक लॉकडाउन जारी रखना है, इसका पता करने के लिए भारत सरकार कौन-सा मापदंड अपना रही है.

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह सवाल उठाया कि सरकार लॉकडाउन समाप्त होने के बाद क्या करने जा रही है। उन्होंने कहा, हमें यह जानने की जरूरत है, जैसा कि सोनिया जी ने कहा है, लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या होगा?

सबसे पहले अपनी बात रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रोत्साहन पैकेज की मांग उठाई. गहलोत ने कहा, जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता है, तब तक राज्य और देश कैसे चलेंगे? हमने 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व गंवा दिया है. राज्यों ने एक पैकेज के लिए प्रधानमंत्री से बार-बार अनुरोध किया है, लेकिन हमें अभी तक सरकार से कोई जवाब नहीं मिला है.

सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुधवार सुबह शुरू हुई और बैठक में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी भी उपस्थित रहे.

लॉकडाउन 3.0 के दौरान देश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोताही बर्दाश्त नहीं, दिए हुए आदेशों का पूरी तरह पालन हो: गृह मंत्रालय

Next Post

नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने व निवेश का जिम्मा: CM योगी

Next Post
नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने व निवेश का जिम्मा: CM योगी

नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने व निवेश का जिम्मा: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d