चिरिदिरी गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर किया गया सील
चतरा:- देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र में फिर से कोरोना ने यूटर्न ले लिया है. चिरिदिरी पंचायत अंतर्गत एक 60 वर्षीय वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव निकलने से लोगों में हड़कंप का माहौल है. जानकारी के अनुशार बेलाटांड गांव निवासी वृद्ध भुनेश्वर रविदास कुछ दिन पूर्व ही कोलकाता से लौटा था. जिसके बाद बीमार होने की स्थिति में वो विगत 25 मार्च को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने गया था. जहा उसका कोरोना जांच का सैंपल लिया गया था.जांच रिपोर्ट आने पर उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वर्तमान में वृद्ध को क्वारेंटाइन किया गया है और उसे कोविड केयर सेंटर चतरा में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. अधिकारियों ने बताया की पॉजिटिव वृद्ध के संपर्क में जितने भी लोग आए है. उन सभी को चिन्हित कर सैंपलिंग किया जा रहा है. वही प्रखंड प्रशासन ने आसपास के ईलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर शील कर दिया गया है.

