देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलवाने एवं शिकायत समाधान हेतु प्रखण्ड, पंचायतवार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.
इसके तहत उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मौके पर समस्या समाधान के अलावा संबंधित अधिकारी आमजनमानस को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी देगें और योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें, इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी भी कार्यक्रम के माध्यम से सभी को देंगे.
इसके अलावा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यक्रम हेतु अपने-अपने पंचायतों में आवश्यक व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार सुनिश्चित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उठा सके.

