BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आखिर क्यों नेपाल की पुलिस ने 5 भारतीय नगारिकों पर अंधाधुंध बरसाई गोलियां? इस घटना की 5 बड़ी बातें

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
आखिर क्यों नेपाल की पुलिस ने 5 भारतीय नगारिकों पर अंधाधुंध बरसाई गोलियां? इस घटना की 5 बड़ी बातें
Share on FacebookShare on Twitter

प्रिय रंजन,

बिहार: आमतौर पर भारत नेपाल सीमा पर हमेशा शांति रहती है. लेकिन शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले से लगे सीमा पर नेपाल की पुलिस ने अचानक ही भारतीय नागरिकों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस घटना में अब तक भारत के एक नागरिक की मौत हो गई है. जबकि चार लोग घायल हो गए. कई लोग इस घटना को भारत-नेपाल नक्शा विवाद से जोड़ कर देख रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों नेपाल ने अपनी संसद में नक्शे में संसोधन को मंजूदी दी है. इस नए नक्शे में नेपाल ने भारत के कुछ इलाकों को अपना बताया है. नेपाल के मधेशी सांसदों और वहां के लोगों ने इसका भारी विरोध किया है.

SSB के पहरे के बीच फायरिंग कैसे?

इस बात में कोई दो राय नहीं कि भारत और नेपाल के बीच इस फैसले के बाद तनाव बढ़ गया है. आखिर कैसे सीतामढ़ी में बॉर्डर पर नेपाली पुलिस को गोली चलाने की हिम्मत हो गई ये किसी को यकीन नहीं होता. बिहार में हर जगह नेपाल से सटे सीमा पर चौबीसो घंटे सीमा सशस्त्र बल (SSB) का पहरा रहता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे नेपाली पुलिस ने हमला कर दिया. आईए एक नजर डालते हैं सिलसिलेवार तरीके से कि वहां क्या कुछ हुआ.

:-> 1. ये घटना सीमा पर सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत की है. गांव के कुछ लोग लालबंदी जानकी नगर बॉडर पर खेत में काम करने के लिए गए थे.

:-> 2.खेत में काम करने के लिए गए लोगों पर नेपाल की पुलिस ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

:-> 3. घटना में 25 साल के एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल एसएसबी और स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है

:-> 4.आरोप है कि घायल होने वाले एक शख्स को नेपाल की पुलिस घसीट कर अपने सीमा में लेकर गई. जबकि बाकी के 3 घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है.

:-> 5.मृतक के पिता ने बताया है कि उनकी जमीन नेपाल में नारायणपुर में है. उसी जमीन पर खेत में उनका बेटा काम कर रहा था. इस बीच अचानक नेपाली पुलिस ने गोलियां चला दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षक पर चारदीवारी तोड़ने का आरोप

Next Post

कामांध युवक ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Next Post
कामांध युवक ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

कामांध युवक ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d