BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आखिर अप्रैल फूल के दिन ही क्यों रिलीज किया ‘रॉकेट्री’ का ट्रेलर

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
आखिर अप्रैल फूल के दिन ही क्यों रिलीज किया ‘रॉकेट्री’ का ट्रेलर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : साउथ सुपरस्टार आर माधवन बीते काफी वक्त से ने अपनी अपने वाली मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबि इफेक्ट’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से जुड़ी खबरें आए दिन सामने आती हैं. इसी बीच अब माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबि इफेक्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. माधवन की फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज ​किया गया हैं. रिलीज होने के साथ ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. आर माधवन के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं आर माधवन के साथ ही शाहरुख खान के फैंस को भी ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स जैसे महेशा बाबू और कंगना रनोट सहित कई स्टार्स उनके अभिनय की जमकर तारीफ की है. वहीं अब आर माधवन ने अपनी ट्वीट कर बताया कि आखिर उन्होंने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए उन्होंने 1 अप्रैल का दिन ही क्यों चुना.

आर माधवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘पांच साल पहले मैंने इस सफर को शुरू किया था. जैसे-जैसे समय बीतता गया आप लोग मेरे इस सफर में मेरे साथ जुड़ते गए. जब हमने इस अलग तरक के काम की शुरुआत करी थी बत लोग हमारे खिलाफ थे. ज​बकि सभी बधांए, अवसर में बदलती गईं. जब हम कदम से कदम​ मिलाकर, कंधे से कंधा मिलकार चलने तब ये साधारण सा दिखने वाला सफर एक असाधारण सफर में बदल गया. अब हमने अपनी फिल्म ट्रेलर रिलीज किया है. ऐसा कठिन कार्य जिसके करने पर आनंद मिल रहा है. इसके लिए उन्होंने तहे दिल से इसके लिए शुक्रिया अदा किया है.’ माधवन ने आगे लिखा, ‘ये फिल्म से कहीं ज्यादा उस इंसान के लिए श्रद्धांजलि है जिसने देश और देश के प्यार के लिए सबकुछ किया. इसके लिए उनका जुनून और विश्वास के साथ देश के लिए सबकुछ ​किया लेकिन इसके बदले में उन्होंने कुछ नहीं चाहा. ये वो लोग हैं जिन्होंने अपने समाज के लिए बड़ा योगदाना किया. उन्हें कभी भी नोटिस नहीं किया गया, कभी सम्मान नहीं दिया गया जो कि गलत था और कभी कभी जब ऐसे लोग गलत होते हैं तब पूरा देश गलत होता है.’

माधवन ने आखिरी में लिखा, ‘नांबी सर से बात करते समय उन्होंने बताया था कि कितने लोग? कितने मिस्टर माधवन… पागल है. मूर्ख लोग जो अपनी देशभक्ति के शिकार हुए हैं. आज मूर्ख दिवस (अप्रैल फूल डे) पर हमने तय किया है कि अपनी इस फिल्म के ट्रेलर को देश के उस इंसान यानी नांबी सर को ट्रिब्यूट करेंगे.’ आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबि इफेक्ट’ एक बायोपिक है जो एक साइंटिस्ट पर आधारति है. इस फिलम में माधवन साइंटिनस्ट नांबी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में खास बात ये है कि माधवन इसमें न सिर्फ एक एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है. ऐसे में ये फिल्म माधवन के लिए भी काफी खास हो जाती है.

इस फिल्म के ट्रेलर को शाहरुख खान के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल ट्रेलर की शुरुआत में ही आप देख सकते हैं कि आर माधवन से एक शो के दौरान शाहरुख खान कुछ सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह इसमें एक जर्नलिस्ट के तौर पर नजर आएंगे. बता दें कि साल 2018 के बाद शाहरुख खान किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. पिछली बार वह फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे. ऐेसे उनके फैंस के लिए ये फिल्म काफी मायने रखती है.  

आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबि इफेक्ट’ का ट्रेलर करीब पौने तीन मिनट का है. इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि माधवन ​नांबि के​ किरदार में काफी जच रहे हैं. वहीं उम्मीद की जा रही है कि ये माधवन के फिल्मी करियर की एक अहम फिल्म साबित होगी. ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स भी काफी शानदार हैं. आपको बता दें कि आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबि इफेक्ट’ के ट्रेलर को फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी काफी पंसद कर रहे हैं. उनके इस ट्रेलर पर साउथ सुपरस्टर महेश बाबू सहित कंगना रनोट ने भी कमेंट कर तारीफ की है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब नौकरी बदलने पर ग्रेच्युटी भी होगी ट्रांसफर…

Next Post

पुल के नीचे से 3 अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
फोरलेन में अज्ञात का शव बरामद, गोली मारकर हत्या की आशंका

पुल के नीचे से 3 अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d