BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आखिर जंग की ओर क्यों बढ़ रहा यूरोप?

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
आखिर जंग की ओर क्यों बढ़ रहा यूरोप?
Share on FacebookShare on Twitter

रूस : रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ता तनाव दुनिया में एक बड़ी जंग की वजह बन सकता है. यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर रूस ने बड़ी तादाद में बख्तरबंद हथियार और सैनिक तैनात कर दिए हैं. इससे यूरोप में युद्ध के आसार बढ़ते जा रहे हैं. पूरे यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. ऐसे में बम बरसाने वाले अमेरिकी लड़ाकू विमान नॉर्वे पहुंच गए हैं. गुस्साए रूस ने अपनी नौसेना को भी तैनात कर दिया है.
हालात को देखते हुए फ्रांस ने भी अपनी तैयारी को तेज कर दिया है. खबर है कि हाल ही में फ्रांसीसी एयरफोर्स के राफेल और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने एक मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान अपनी ताकत दिखाते हुए परमाणु मिसाइलें दागीं. फ्रांस की वायुसेना की Nuclear Deterrent Force ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. हालांकि, फ्रांस अपनी परमाणु हमले की ताकत का जायज़ा लेने के लिए ऑपरेशन पोकर के तहत साल में 4 बार युद्धाभ्यास करता है, जो आम तौर पर रात में किया जाता है. ऑपरेशन पोकर के दौरान फ्रांस की वायुसेना परमाणु हमले के जवाब में सेकेंड स्ट्राइक क्षमता का अभ्यास करती है.
50 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने किया अभ्यास
पिछले हफ्ते हुए युद्धाभ्यास के बारे में फ्रांसीसी एयरफोर्स ने बताया कि इस एक्सरसाइज में कुल 50 लड़ाकू विमानों ने शिरकत की. फ्रांस के अलग-अलग एयरबेस से उड़ान भरकर ये लड़ाकू विमान ऑपरेशन पोकर में शामिल हुए. इनमें राफेल, WC-135 और A-330 MRTT लड़ाकू विमानों के साथ ही अवाक्स E-3 S और मिराज-2000 फाइटर जेट शामिल हुए.
परमाणु हथियारों का टेस्ट फायर किया
फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने भूमध्य सागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए तकरीबन 6-7 घंटे चले इस ऑपरेशन में फ्रांस के मध्य इलाके में बनी टेस्टिंग रेंज में परमाणु हथियारों का टेस्ट फायर किया. खबर है कि युद्धाभ्यास के दौरान कुछ लड़ाकू विमानों ने दुश्मन के विमान होने की भूमिका भी निभाई थी. साथ ही फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने दुश्मन के Air Defence Zone में घुसकर हमला करने की ट्रेनिंग भी की. राफेल लड़ाकू विमानों को फ्रांस की एयरफोर्स के अलावा नेवी में भी तैनात किया गया है. साल 2009 और 2010 से ही इन विमानों को न्यूक्लियर एयर लॉन्च क्रूज मिसाइलों (ASMPA) से लैस करने का काम किया जा रहा है. अपनी मिसाइलों की ताकत बढ़ाने के लिए फ्रांस लगातार बड़े पैमाने पर हथियारों का टेस्ट कर रहा है.
ASN4G को विकसित करने में लगी कंपनी
इस टेस्ट के दौरान राफेल बनाने वाली कंपनी Dassault Aviation और फ्रांस की हथियार निर्माता कंपनी MBDA के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे. MBDA कंपनी ASMPA की जगह ASN4G को विकसित करने में लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक ASN4G को दुनिया का कोई भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम रोक नहीं सकता है. हवा से लॉन्च होने की वजह से इसकी मारक क्षमता और रेंज भी काफी ज्यादा है. अगर राफेल लड़ाकू विमान को इस मिसाइल से लैस किया जाता है तो इससे फ्रांस की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अगले हफ्ते जा सकते हैं चीन : जॉन केरी

Next Post

लैंड रोवर में जाएगा ‘प्रिंस फिलिप’ का शव, प्रिंस ने खुद डिजाइन की थी ये कार

Next Post
लैंड रोवर में जाएगा ‘प्रिंस फिलिप’ का शव, प्रिंस ने खुद डिजाइन की थी ये कार

लैंड रोवर में जाएगा 'प्रिंस फिलिप' का शव, प्रिंस ने खुद डिजाइन की थी ये कार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d