BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद पूरी राजधानी अलर्ट पर

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in Uncategorized
रांची में कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद पूरी राजधानी अलर्ट पर

रांची में कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद पूरी राजधानी अलर्ट पर

Share on FacebookShare on Twitter
  • लाॅकडाउन पर गंभीर हो जाएं लोग: उपायुक्त

रांची: उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता व एसडीओ लोकेश मिश्रा ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब सभी पूरी तरह सचेत हो जाएं.

बगैर जनता के सहयोग प्रशासन सिर्फ सख्ती से काम नहीं कर सकती. रांची से झारखंड का पहला कोरोना पाॅजिटिव केस की पुष्टि हो चुकी है और अब संक्रमण का आकलन करने के लिए भी लोगों के सहयोग की जरुरत है.

उन्होंने कहा कि उक्त संक्रमित विदेशी महिला मलेशिया से आयी थी और 16 मार्च 2020 को दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20840 के बी-1 कोच में सफर कर 17 मार्च को रांची पहुंची है.

जिला के जो भी लोग उक्त तिथि को उक्त ट्रेन से सफर कर यहां आये हैं वह इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें और आवश्यक रूप से अपनी जांच कराएं.

संबंधित लोग 1950 या 9431708333 पर जानकारी दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें इस बात की पूरी जानकाारी होनी चाहिए कि उक्त महिला किन-किन लोगों के संपर्क में आयी है.

उन्होंने कहा कि उक्त महिला में कोरोना का कोई भी प्राथमिक लक्षण नहीं पाया गया है, जिसके कारण स्क्रिनिंग से उनका पता नहीं लगाया जा सका है.

रेलवे से भी मांगी गई है जानकारी

उपायुक्त ने बताया कि 17 मार्च को राजधानी से रांची पहुंचने वोल सभी लोगों की जानकारी रेलवे से भी मांगी गई है. लेकिन लोग स्वयं भी इस पर अमल करते हुए प्रशासन को इसकी जानकारी दें ताकि जल्द से जल्द जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

मोबाइल लोकेशन से हो रही है जांच

उक्त मलेशियन महिला के मोबाइल लोकेशन से भी महिला के संपर्क की जानकारी प्रशासन द्वारा एकत्रित की जा रही है. प्रशासन को सूचना मिली है कि उक्त महिला द्वारा कई लोगों के आवास में जाया गया है और हिंदपीढ़ी के अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम में शामिल हुई है.

20 से अधिक टीम कर रही है जांच

उपायुक्त ने बताया कि 20 से अधिक टीम का गठन कर प्रभावित लोगों की जांच की जा रही है. सभी संदिग्ध लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव कोशिश कर रही है कि हर प्रभावित लोगों को चिन्हित किया जा सके. उन्होंने लोगों से अपील किया कि प्रशासन का सहसोग करें और लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन करें.

पांच घरों में रुकी थी महिला

उपायुक्त ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला है कि उक्त प्रभावित महिला राजधानी के पांच मकानों में रुकी हैं और वहां के लोगों के संपर्क में रही हैं. ऐसे सभी मकानों के लोगों को भी क्वॉरेंटाइन करने की प्रक्रिया की जाएगी.

स्थिति नहीं सुधरी तो पूरे रांची में लगाया जाएगा कर्फ्यू

उपायुक्त व एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में सिर्फ हिन्दपीढ़ी में कर्फ्यू लगाया गया है. लेकिन हालात नहीं सुधरे और लोग लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन नहीं किये तो पूरे रांची में कर्फ्यू लगाने की कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिस गस्त बढ़ाई गई

एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि रांची से कोरोना पाॅजिटिव केस आने के बाद पुलिस की सख्ती और बढ़ा दी गई है.

इस क्रम में गस्ती दलों को गली मोहल्ला तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है और बेवजह काम का बहाना लेकर सड़कों पर घुमने वाले लोगों के साथ सख्ती से बरतने का निर्देश भी दिया गया है.

एसएसपी ने भी लोगों से अपील किया कि यदि बहुत ही आवश्यक काम हो तभी अपने घरों से बाहर निकले. यह आपकी सुरक्षा के लिए की जा रही है. इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है. कोराना से बचाव का यह एकमात्र तरीका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड में स्थिति उतनी अच्छी नहीं है जैसा हम सोचते थे: डॉ.प्रणव कुमार बब्बू

Next Post

युवाओं ने मुहल्ले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाई रोक

Next Post
युवाओं ने मुहल्ले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाई रोक

युवाओं ने मुहल्ले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d