RANCHI:-किसानों के बाद अब डॉक्टर भी सरकार से नाराज हो गए हैं. यही वजह है कि डॉक्टर भी मंगलवार से सड़कों पर उतरने जा रहे हैं. मंगलवार को डॉक्टर देश भर में 10,000 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.डॉक्टरों ने केंद्रीय चिकित्सा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है. इस अधिसूचना के तहत स्नातकोत्तर आयुर्वेद सर्जरी के छात्रों को भी आधुनिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं का अध्ययन करने और अभ्यास करने की मंजूरी दी गई है. इसी वजह से देश भर के डॉक्टर नाराज हैं.

