BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदपीढ़ी के बाद कुर्बान चौक के लोगों में हड़कंप

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
हिंदपीढ़ी के बाद कुर्बान चौक के लोगों में हड़कंप

हिंदपीढ़ी के बाद कुर्बान चौक के लोगों में हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हिंदपीढ़ी के बाद उससे सटे इलाका कुर्बान चौक में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां के लोग काफी दहशत में हैं. नया मामला आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. हिंदपीढ़ी का पूरा इलाका सील कर दिया गया है. जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात कर दिये गए है ताकि, लोग घर से बाहर न निकलें.

रविवार को कोरोना पीड़ित 54 वर्षीय एक युवक की मौत से भी लोग डरे और सहमे हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम हिंदपीढ़ी में लगातार कैम्प कर रही है. शनिवार को 42 लोगों का सैम्पल इकट्ठा किया गया है. वहीं, रविवार को भी टीम सैम्पल लेने के लिए हिंदपीढ़ी पहुंची है. यह टीम हिंदपीढ़ी से सटे इलाकों में भी जाकर सैम्पल इकट्ठा करने का काम करेगी.

Also Read This: टंडवा के लाल ने कोरोना की जानकारी को लेकर बनायी वेबसाइट 

लोगों में दिख रही है जागरूकता

नया मामला आने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके के लोगों में जागरूकता दिख रही है. लोग अपने घर से निकल कर कैम्प में जांच करवाने पहुंच रहे हैं. जांच के लिए गुरुनानक स्कूल में मुख्य कन्ट्रोल रूम बनाया गया है. कुर्बान चौक के अलावा हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लोगों के सैम्पल भी लिए जा रहे हैं. इसके मोबाइल वैन मोहल्ले में घूम रहे हैं. गुरुनानक स्कूल में बना कंट्रोल रूम 24 घण्टे काम कर रहा है. वहीं, हिंदपीढ़ी क्षेत्र के वार्ड 21,22 व 23 में वॉलेंटियर की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है, साथ ही सिविल डिफेंस के 18 कर्मियों को भी लगाया गया है. हर वार्ड में 6-6 सिविल डिफेंस कर्मियों को लगाया गया है जो लोगों को जरूरत के सामान पहुंचाने का काम करेंगे.

हर स्तर से सचेत दिख रहा है प्रशासन

हिंदपीढ़ी इलाके को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सचेत दिख रहा है. कहीं से कोई चूक न हो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी लगातार कैम्प कर रहे हैं.

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव के तीन और मामले आये

शनिवार को झारखंड में कोरोना पॉजिटिव के तीन और मामले सामने आए हैं. इन तीनों मामलों के आने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव के कुल 17 मामले हो गए हैं.

हिंदपीढ़ी में लगातार दो मामले मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे हिंदपीढ़ी इलाके को सील कर दिया था. बताया जाता है कि शुक्रवार को लगभग 184 मरीजों की जांच की गई थी, इनमें से ये तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, 181 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई.

कब कहां मिले थे मरीज

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तबलीगी महिला कोरोना संक्रमित.

02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था. वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था.

05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज.

06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव.

08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित.

09 अप्रैल : बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला.

11 अप्रैल: रांची के अलावा हज़ारीबाग और कोडरमा में एक-एक मरीज मिले हैं.

Also Read This: हवा से बढ़ता कोरोना का खतरा, वायरस की बूंदें कई घंटों तक हवा में रहती हैं यही है एयरोसोल ट्रांसमिशन: शोध

मोबाइल के जरिये भी मुख्यमंत्री लोगों को कर रहे हैं आगाह

जब भी घर से निकलें, मास्क जरूर पहने . मास्क न हो, तो किसी साफ कपड़े से तीन लेयर का मास्क बनाकर नाक और मुंह को अच्छी तरह ढंक लें . कोरोना वायरस से बचें, सबको बचाएं . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस तरह के मोबाइल मैसेज भेजकर लोगों को आगाह कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुजुर्ग ने गुटखा देने से किया मना, बाइक सवारों ने मार दी गोली

Next Post

देश की 62 प्रतिशत आबादी 3 सप्ताह बाद ही हो जाएगी बेहाल

Next Post
देश की 62 प्रतिशत आबादी 3 सप्ताह बाद ही हो जाएगी बेहाल

देश की 62 प्रतिशत आबादी 3 सप्ताह बाद ही हो जाएगी बेहाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d