BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश चिकित्सक व आने वाले फैकल्टियों के सुविधा व सुरक्षा का विशेष रूप से रखें ध्यानः-उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter


देवघर:- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एम्स प्रगति निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन एम्स परिसर स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित की गयी. इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया.
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बिजली विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जल्द से जल्द 11 केबी व 33 केबी के बिजली तारों व खम्भों को शिफ्ट करने के कार्यों को दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लें, ताकि आगे के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जा सके. साथ हीं वन प्रमंडल अधिकारी के प्रतिनिधि को उपयुक्त ने निदेशित किया कि एम्स अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वृहत स्तर पर पौधारोपन कार्य शुरू किया जाय, ताकि स्वच्छ व हरा भरा माहौल परिसर के अंदर बनाया जा सके.
बैठक के पश्चात उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने एम्स परिसर में चल रहे ओपीडी के कार्यो का अवलोकन कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. साथ हीं संवेदक व एम्स के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निदेशित दिया, ताकि लोगों को जल्द एम्स के ओपीडी की सुविधा का लाभ मिल सके. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान में पूर्ण किये गए कार्य व व्यवस्थाओं से अवगत हुए.
इसके अलावे अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 24गुणा 7 चल रहे एम्स निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर विशेषकर के रात्रि के समय पुलिस गस्ती करने का निदेश दिया. साथ हीं एम्स परिसर के अंदर स्थल चिन्ह्ति करते हुए पुलिस पिकेट बनाने का निदेश एम्स के अधिकारियों को दिया. इसके अलावे उन्होंने एम्स आने-जाने की सुविधा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले जसीडीह से देवीपुर तक सार्वजनिक परिवहन हेतु बेहतर खाका तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें. साथ हीं एम्स परिसर हेतु ई-रिक्सा संचालन की व्यवस्था करने का निदेश नगर निगम के अधिकारियों को दिया.
इसके अलावे उपायुक्त ने एम्स से जुड़े अधिकारियों को निदेशित किया कि वर्तमान में कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ-सफाई के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करे, इस बात का विशेष ध्यान रखें.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निदेशित किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, ऐसे में देखते हुए हम सभी को टीम देवघर की भावना से कार्य करने की जरूरत है. सबसे महत्वपूर्ण है कि बाहर से आने वाले बच्चों, चिकित्सकों व एम्स पढ़ाने वाले शिक्षकों को बेहतर सुविधा के साथ बेहतर माहौल उपलब्ध कराना, ताकि यहां के परिवेस में वह सही तरीके से रह सकें.
इस दौरान उपरोक्त के अलावे एम्स के निदेशक, अपर समाहर्ता चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 संदीप मीणा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं एम्स के संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Next Post

आरओबी के लंबित कार्यो को जल्द करे पूराः- उपायुक्त

Next Post
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त

आरओबी के लंबित कार्यो को जल्द करे पूराः- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d