BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

 बूढ़ई जलापूर्ति परियोजना से एम्स को जोड़ने की तैयारी

देवघर:- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एम्स प्रगति निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन एम्स परिसर स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित की गयी. इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तीव्र गति से कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बिजली विभाग द्वारा पूर्ण किये गए कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था हेतु सोलर प्लांट का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले समय में बढ़ती बिजली की मांग को आसानी से पूरा किया जा सके. साथ हीं एम्स परिसर में अग्निशमन व्यवस्था से जुड़े कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की आपसी समन्वय के साथ तय समय के अनुरूप सभी कार्यो को पूर्ण कर लें. एम्स परिसर को स्वच्छ व हराभरा रखने के उद्देश्य से वन प्रमंडल अधिकारी के प्रतिनिधि को उपयुक्त ने निदेशित किया कि एम्स अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वृहत स्तर पर पौधारोपन कार्य शुरू किया जाय, ताकि परिसर का माहौल बेहतर और स्वच्छ बनाया जा सके.

बैठक के पश्चात उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने एम्स परिसर में चल रहे ओपीडी के कार्यो का अवलोकन कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. साथ हीं संवेदक व एम्स के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निदेशित दिया, ताकि लोगों को जल्द एम्स के ओपीडी की सुविधा का लाभ मिल सके. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान में पूर्ण किये गए कार्य व व्यवस्थाओं से अवगत हुए.

इसके अलावे अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें. साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बूढ़ई जलाशय परियोजना से एम्स को जोड़ने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने 24गुणा7 चल रहे एम्स निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर विशेषकर के रात्रि के समय पुलिस गस्ती करने का निदेश दिया. साथ हीं एम्स परिसर के अंदर स्थल चिन्ह्ति करते हुए पुलिस पिकेट बनाने का निदेश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और एम्स के अधिकारियों को दिया. इसके अलावे उन्होंने एम्स आने-जाने की सुविधा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले जसीडीह से देवीपुर तक सार्वजनिक परिवहन हेतु बेहतर खाका तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें. साथ हीं एम्स परिसर हेतु ई-रिक्सा संचालन की व्यवस्था करने का निदेश नगर निगम के अधिकारियों को दिया.

इसके अलावे उपायुक्त ने एम्स से जुड़े अधिकारियों को निदेशित किया कि वर्तमान में कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ-सफाई के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करे, इस बात का विशेष ध्यान रखें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को एटीसी निर्माण कार्य में तेजी लाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

Next Post

3595 लोगों को दिया गया कोविड वैक्सीन

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

3595 लोगों को दिया गया कोविड वैक्सीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d