BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में पत्थर से बांध कर फेका

by bnnbharat.com
November 15, 2019
in Uncategorized
विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में पत्थर से बांध कर फेका

विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में पत्थर से बांध कर फेका

Share on FacebookShare on Twitter

सिकन्दर शर्मा,

सरैयाहाट/दुमका: हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तारा गांव के समीप पैट्रोल पंप के पीछे खेत में स्थित एक कुएं से पुलिस ने एक नव विवाहित महिला का शव बरामद किया है.

शव की शिनाख्त पथरिया गांव निवासी साजन मांझी की पत्नि साजो देवी 19 वर्ष के रूप में की गयी. घटना के बारे में साजो देवी के मौसा दिलीप सिंह ने बताया कि तीन माह पूर्व साजो की शादी साजन मांझी के साथ हिन्दू रीति रिवाज में हुई थी.

शादी के महज एक माह के बाद से ही उसका पति साजो से घर ढलाई करने के लिये एक लाख रुपये की मांग करने लगा साजो के पिता भैरव राय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पैसे का इंतजाम तुरंत करने में असमर्थता जतायी.

साजन मांझी का अवैध संबंध अपनी भाभी के साथ रहने की भी बात बतायी. 9 नवम्बर को साजो अपने मायके जरमुंडी थाना स्थित निसुन्दरिया गांव से अपने ससुराल आयी थी जहां साजो के पति ने साजो को अपने साथ अपनी भाभी ललिता देवी के घर ले आया.

साजन का भाई बाहर में काम करता है जिसके वजह से साजन अपने भाभी के घर अपनी भाभी और अपनी भतीजी के साथ ओड़तारा पैट्रोल पम्प के समीप रह रहा था.

शनिवार को साजो के पति ने साजो के मौसा को बताया कि साजो घर से बिना कुछ बताये निकल गयी हैं उसके बाद साजो के घर वाले उसे ढुढने में लग गये.

सातवे दिन शुक्रवार सुबह साजो के परिजन गुमसुदगी की का मामला हंसडीहा थाना में दर्ज कराया. दोपहर ओड़तारा गांव के आसपास के लोग जब खेत जा रहे थे तो वहां खेत मे स्थित कुएं के समीप से बदबू आ रही थी जब कुएं के पास जाके देखा गया तो एक महिला का शव कुएं में तैर रहा था.

जिसकी सूचना तुरंत लोगों ने हंसडीहा पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, एसआई आकृष्ट अमन, सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान, पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां बड़ी मुश्क़त के साथ शव को कुएं से बाहर निकाला. लगातार साथ दिन तक कुएं में शव रहने के कारण शव फूल कर बदबू दे रहा था.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृश्टिकोण से ये लग रहा है कि किसी ने उक्त महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका है क्योंकि जब शव को कुएं से निकाला जा रहा था तो मृत महिला के साड़ी में पत्थर बंधा हुआ पाया गया.

इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया. इस पूरे मामले में हंसडीहा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बन्द जलमीनार बना चुनावी मुद्दा, बून्द बून्द पानी को तरस रहा जलमीनार

Next Post

वन पर्यावरण एवं सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 17 नवंबर को आएंगे रांची

Next Post
वन पर्यावरण एवं सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 17 नवंबर को आएंगे रांची

वन पर्यावरण एवं सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 17 नवंबर को आएंगे रांची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d