BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेहा के बाद अब आदित्य ने किया अपना रिलेशनशिप कंफर्म, गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
नेहा के बाद अब आदित्य ने किया अपना रिलेशनशिप कंफर्म, गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: नेहा कक्कड़ के बाद अब उनके दोस्त आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह श्वेता से इसी साल में शादी करने वाले हैं. दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने श्वेता के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे श्वेता और उनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए और अब दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे से जानने के बाद शादी का फैसला कर लिया है.

आदित्य ने कहा, ‘मैं श्वेता से फिल्म शापित के सेट पर मिला था और हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. फिर धीरे-धीरे मुझे श्वेता से प्यार होने लगा. शुरू में वह सिर्फ दोस्त बनना चाहती थीं क्योंकि हम दोनों यंग थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे. हर रिलेशनशिप की तरह हमारे रिलेशन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए. मेरे पैरेंट्स को श्वेता काफी पसंद है. हमारी शादी नवंबर-दिसंबर में हो सकती है.’

आदित्य ने कहा, ‘मुझे याद है कि कुछ सालों पहले लोग ये अनुमान लगाने लगे थे कि मेरा और श्वेता का ब्रेकअप हो गया है. इसके बाद श्वेता के साथ बाहर जाना मुश्किल हो गया था. मुझे पता है कि रिलेशनशिप में दिक्कतें आती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की सब खत्म हो गया. इन दिनों शादी बहुत जल्दी टूट जाती हैं तो हम दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान रहे थे. तो इतने सालों के रिलेशनशिप के बाद मुझे लगता है कि अब सही समय है हम शादी कर लें.’

नेहा की शादी को लेकर आदित्य बोले की शायद वह नेहा कक्कड़ की शादी में नहीं जा पाएंगे क्योंकि उनके कंधे पर चोट लगी है.

नेहा को दी थी बधाई

नेहा के रिलेशनशिप कन्फर्म करने के बाद आदित्य नारायण ने उन्हें बधाई दी थी. आदित्य ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, नेहा कक्कड़ और बेबी ब्रो जो अब हैंडसम आदमी हो गया है. इस कैप्शन के साथ आदित्य ने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है.

इसके बाद नेहा ने एक मीम शेयर किया था जिसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, अच्छा सिला दिया तूने.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर नहीं लगेगा रोड टैक्स: CM केजरीवाल

Next Post

चाइल्ड ट्रैफिकिंग में इजाफा, 6 महीने के आंकड़े हैरान करने वाले

Next Post
चाइल्ड ट्रैफिकिंग में इजाफा, 6 महीने के आंकड़े हैरान करने वाले

चाइल्ड ट्रैफिकिंग में इजाफा, 6 महीने के आंकड़े हैरान करने वाले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d