रामपुर:– आज़म खान से ओवैसी की मुलाकात के अटकलें गर्म होने के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके रामपुर स्थित घर जाकर उनकी पत्नी तंजीम फातिमा से मुलाकात की अखिलेश यादव लखनऊ से बरेली मार्ग होते हुए रामपुर पहुंचे. जहां पर उनके आगमन को देखते हुए आजम खान के घर के आसपास पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा लगा दिया गया था .
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा से मिलकर उनको इस बात का भरोसा जताया कि वह हर स्थिति और हर हाल में उनके साथ हैं और पूरी समाजवादी पार्टी आजम खान साहब के साथ खड़ी हुई है. यही नहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों को कोई भी खूबसूरत चीज अच्छी नहीं लगती है और वह उसको तोड़ देते हैं. भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने जिंदगी भर मारना और ठोकना सीखा हो उनसे पढ़ाई की क्या उम्मीद कर सकते हैं.
कुछ दिनों से आजम खान को लेकर अटकलों का मार्केट गर्म है कि मीम पार्टी के ओवैसी उनसे मुलाकात करना चाहते हैं. जिसके बाद बताया जा रहा है कि आज खुद अखिलेश यादव आजम खान के घर पहुंचे. यहां पर उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जानबूझ के जेल भेज रही है
आज़मयही नहीं इसी के साथ अखिलेश यादव ने कहा कि वह लोग जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए साइकिल यात्रा भी निकालेंगे. साथ ही इस बार जनता तैयार है और जिस दिन उनको मौका मिलेगा जनता इस सरकार को हटा देगी. आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खान के साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम को बड़ी राहत दी है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट मे यूपी सरकार द्वारा जमानत को रद्द करने के लिए एक याचिका दी गई थी. जिसको खारिज कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यूपी सरकार ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी.
फिलहाल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रामपुर पहुंचकर आजम खान के घर जाकर परिवार से मिलने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी तक वह उनके घर नहीं आए थे. लेकिन जब से यह खबर वायरल हुई कि ओवैसी आजम खान से मिलना चाहते हैं तो वैसे ही वह रामपुर दौड़े चले आए.

