BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तांत्रिक के साथ यौन संबंध न बनाने पर शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला

by bnnbharat.com
June 15, 2019
in Uncategorized
तांत्रिक के साथ यौन संबंध न बनाने पर शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला

तांत्रिक के साथ यौन संबंध न बनाने पर शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला

Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर एक शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला. बताया जा रहा है कि शख़्स एक तांत्रिक के कर्ज तले दबा था. वह अपनी पर तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन पत्नी ने इससे इंकार कर दिया. इसके बाद शख़्स ने पत्नी की कथित तौर पर नदी में डुबाकर जान ले ली. पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है. पुलिस ने हत्यारे पति और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के भाई ने बताया कि जब पति अपनी पत्नी को नदी में डुबो रहा था, तो उनका बेटा ये सब देख रहा था और चिल्ला चिल्ला कर मदद मांग रहा था.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि पीडि़ता के भाई राजेश कुमार ने ददों थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी बहन ने दो दिन पहले फोन किया था और हस्तक्षेप का आग्रह किया था. भाई ने बताया कि शुरू में लगा कि मामला सहमतिपूर्ण तरीके से हल हो गया लेकिन कल महिला के पति मानपाल किसी तरह बहला फुसलाकर उसे निकट नदी के पास ले गया और उसे कथित तौर पर गहरे पानी में डुबो दिया. इसके बाद पति और तांत्रिक संतदास दुर्गादास तैरकर नदी पार कर बदायूं जिले में भाग गये. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 32 वर्षीय महिला का शव बरामद हो गया है. कुलहरि ने बताया कि दुर्गादास का आपराधिक रिकार्ड है. पिछले साल उसके पास से बडी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JEE Advanced Result 2019: 38,705 अभ्यर्थी सफल, टॉपर्स लिस्ट यहां देखें

Next Post

ममता बनर्जी के बयान पर विवाद, कहा-अगर बंगाल में रहना है तो…

Next Post
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर विवाद, कहा-अगर बंगाल में रहना है तो...

ममता बनर्जी के बयान पर विवाद, कहा-अगर बंगाल में रहना है तो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d