BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवंश प्रसाद सिंह की मौत के बाद उनकी लिखी चिट्ठी पर सियासत शुरू

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
रघुवंश प्रशाद सिंह के परिवार से लेकर स्टाफ तक फैला कोरोना

रघुवंश प्रशाद सिंह के परिवार से लेकर स्टाफ तक फैला कोरोना

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी लिखी चिट्ठी पर सियासत शुरू हो गई है. RJD और NDA इसको लेकर आमने-सामने है. रघुवंश बाबू की मौत के बाद आरजेडी के नेता खुलेआम उनके द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

दरअसल, मौत से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा देते हुए एक चिट्ठी लिखी थी साथ ही सीएम नीतीश कुमार के नाम से कई चिट्ठियां लिखी थीं, लेकिन राजद का आरोप है कि यह चिट्ठियां और इनकी टाइमिंग अपने आप में संदेहास्पद हैं. राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि रघुवंश सिंह के पत्र में सरकार ने साजिश की है. कोई भी व्यक्ति आईसीयू से पत्र नहीं लिख सकता है.

आरजेडी के इन आरोपों पर एनडीए के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी ने आरजेडी के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी अनपढ़ और गवारों की जमात है. पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि जिंदा रहते रघुवंश प्रसाद को लोटा भर पानी बताया और आज उनके जैसे विद्वान व्यक्ति की लेखनी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. रघूवंश बाबू की आह से आरजेडी बर्बाद हो जाएगा.

जदयू नेता अजय आलोक ने भी इस मामले को लेकर आरजेडी पर हमला बोला है. अजय आलोक ने कहा कि ऐसे बयान देते हुए भी राजद के नेताओं को शर्म आनी चाहिये. आरजेडी नेताओं ने जीते जी उनका ख्याल नहीं रखा.अब उनके निधन के बाद ऐसे सवाल उठाकर और छोटा कर रहे हैं. बिहार में चुनावी साल है ऐसे में हर राजनीति दल रघुवंश प्रसाद सिंह के नाम का फायदा उठाना चाहती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता करेंगे लोगों की सेवा: जेपी नड्डा

Next Post

देखें कैसे दिखती है कोरोना से संक्रमित इंसान की कोशिका, इलाज में होगी आसानी

Next Post
देखें कैसे दिखती है कोरोना से संक्रमित इंसान की कोशिका, इलाज में होगी आसानी

देखें कैसे दिखती है कोरोना से संक्रमित इंसान की कोशिका, इलाज में होगी आसानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d