BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैंक के बाद अब बीमा कंपनियों के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in Uncategorized
बैंक के बाद  अब बीमा कंपनियों के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के बाद बुधवार से बीमा कंपनी के कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर जा रहे हैं. 17 मार्च को बीमा कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे तो 18 मार्च को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि बीमा कंपनियों के इस हड़ताल को बैंकों के साथ-साथ ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है. हड़ताल की वजह से आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.

आपको बता दें कि भारत सरकार ने आम बजट 2021-22 में दो सरकारी बैंकों और एक बीमा कंपनी के निजीकरण की घोषणा कर दी है. इस घोषणा के बाद बैंक कर्मचारियों के साथ बीमा कंपनियों के कर्मचारी भी नाराज हैं. ऐसे में 15 और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल है तो 17 मार्च को साधारण बीमा कंपनियों में हड़ताल है. फिर 18 मार्च को भारतीय जीवन बीमा निगम में हड़ताल है. इस तरह 15 मार्च से 18 मार्च तक हड़तालों का दौर चलता रहेगा.

दरअसल, IDBI बैंक के निजीकरण, LIC में विनिवेश, एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण, 74 फीसदी तक बीमा क्षेत्र में FDI की अनुमति देने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश और बिक्री संबंधी दूसरी कई घोषणाओं को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी है.

आपको बता दें कि एलआईसी की वर्तमान में 32 लाख करोड़ की संपत्ति है और लगभग 40 करोड पॉलिसी धारक हैं. सरकार का दावा है कि वह एलआईसी में पारदर्शिता लाने के लिए आई.पी.ओ. ला रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार बनने पर TMC के ‘गुंडों’ को चुन-चुनकर देंगे सजाः योगी

Next Post

दिनदहाड़े मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Next Post
दिनदहाड़े  मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

दिनदहाड़े मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d