BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 की मौत, PM ने जताया दुख

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in समाचार
ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 की मौत, PM ने जताया दुख

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 की मौत, PM ने जताया दुख

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां के जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 21 लोग घायल हैं.

बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है. सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे. हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है. जिलाधिकारी ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी. 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए.

यह घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे घटी. हादसे के बाद ट्रक में भी आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में आग लगने के बाद यात्री भागने में असमर्थ थे.

दो पूरी तरह सुरक्षित, भेजे गए घर-

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि 25 यात्रियों को बचाया गया है. इनमें से 12 को उपचार के लिए तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा कि दो यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे, जिन्हें घर भेज दिया गया. आईजी ने कहा कि 18 से 20 यात्री लापता हैं. हो सकता है कि उनकी मौत हो गई हो, लेकिन यह अभी निश्चित नहीं है.

आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि शव काफी अधिक जल गए हैं. उनकी हड्डियां बिखरी हुई हैं. उन्होंने कहा कि कितने लोगों की मौत हुई है, अब केवल डीएनए टेस्ट के बाद ही यह बताया जा सकेगा.

आईजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस में 8 से 10 लोगों के शव हैं, लेकिन बस को काफी व्यापक नुकसान हुआ है. ऐसे में मौत का आंकड़ा डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकता है.

चश्मदीदों ने क्या कहा-

मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी. बस में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई. लोगों ने बस से निकलने की कोशिश की.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे और बस पूरी तरह से भरी हुई थी. हालांकि बस से सिर्फ 10-12 लोग ही उतरने में कामयाब हो सके और बाकी लोग बस में ही फंस गए.

जिस वक्त बस में आग लगी उस वक्त यात्री सो रहे थे और दरवाजे और खिड़कियां बंद थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी

Next Post

दीपिका ने उन लोगों के साथ खड़ा होना पसंद किया जो ‘देश का विनाश’ चाहते हैं: स्मृति ईरानी

Next Post
दीपिका ने उन लोगों के साथ खड़ा होना पसंद किया जो ‘देश का विनाश’ चाहते हैं: स्मृति ईरानी

दीपिका ने उन लोगों के साथ खड़ा होना पसंद किया जो 'देश का विनाश' चाहते हैं: स्मृति ईरानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d