BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा- लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निंग प्वा‍इंट रहा

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा- लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निंग प्वा‍इंट रहा
Share on FacebookShare on Twitter

दुबई: आईपीएल-13वें सीजन के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों मात खाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर ने हार का कारण बताया है. वॉर्नर ने कहा है कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निग प्वाइंट रहा, जहां उनके हाथ से मैच निकल गया. आरसीबी ने सोमवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रनों पर आउट हो गई.

इस मैच में जॉनी बेयरस्टो जब तक मैदान पर थे हैदराबाद की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो की 61 रनों की पारी का अंत किया और अगली ही गेंद पर विजय शंकर को बोल्ड कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया. मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में वॉर्नर ने कहा, ‘हम जानते थे कि उनके पास अंत के ओवरों के लिए अच्छे गेंदबाज हैं. चहल का वो आखिरी ओवर टर्निग प्वाइंट साबित हुआ.
आने वाले मैचों को लेकर वॉर्नर ने कहा, ‘हमें निश्चित तौर पर सोचना होगा. आज जो हुआ हम उसे सुधार नहीं सकते. हर कोई यह जानता था (चहल को खेलने के बारे में), यह चर्चा का विषय है, लेकिन खिलाड़ियों को याद दिलाने की जरूरत नहीं है.


वॉर्नर (6) इस मैच में दुर्भाग्यशाली रहे. वह दूसरे छोर पर रन आउट हो गए. बेयरस्टो का शॉट गेंदबाज उमेश यादव के हाथ से लगा और गेंद स्टम्प में जा लगी. इस समय वॉर्नर का बल्ला हवा में था इसलिए उन्हें आउट दिया गया.

वॉर्नर ने अपने आउट होने पर कहा, ‘मैं याद नहीं रख सकता… इस तरह आउट हुआ. यह हमारे लिए अजीब मैच रहा. जाहिर सी बात है कि बेंगलुरु हमसे अच्छा खेली और जीतने में सफल रही.’

इस मैच में हैदराबाद को एक झटका भी लगा. उसके हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. वह हालांकि दर्द के साथ बल्लेबाजी करने आए, लेकिन बिना रन बनाए आउट हो गए.

मिशेल की तारीफ करते हुए वॉर्नर ने कहा, मिशेल ने मैदान पर आने के लिए काफी हिम्मत दिखाई. वह ठीक नहीं लग रहे थे. वह अपने पैर पर वजन नहीं रख सकते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवेंद्र सिंह मामला: NIA सख्त, बारामूला में अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी

Next Post

रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया अज्ञात शव बरामद

Next Post
रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया अज्ञात शव बरामद

रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया अज्ञात शव बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d