रांची: विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब तक शिथिल पड़ी भाजपा राज्य में हो रही घटनाओं के बाद अचानक रेस हो गयी है,और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की रणनीति बनाने पर जुटी है. जिसके मद्देनजर प्रदेश भाजपा की ओर से शुक्रवार को कई बैठकें आहूत की गयी है.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह की मौजूदगी में सुबह दस बजे पार्टी की कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई. इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के अलावा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा और हाल के दिनों में बुरुगुलीकेरा गांव में सात ग्रामीणों की हत्या तथा लोहरदगा में कर्फ्यू के बाद उत्पन्न स्थिति के बाद पार्टी की रणनीति पर चर्चा हो रही है.
कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों कीबैठक होगी.
इस बैठक में लोहरदगा में सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी रैली के बाद कर्फ्यू लगने और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा गांव में सात निर्दाष ग्रामीणों की सामूहिक हत्याकांड को लेकर पार्टी अपनी रणनीति तैयार किये जाने की संभावना है.
इसके अलावा झाविमो के भाजपा में विलय पर भी प्रारंभिक चर्चा होने की संभावना है, हालांकि झाविमो के भाजपा में विलय को लेकर अभी कई प्रक्रिया को पूरी की जानी होगी.

