BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव बाद हर समस्याओं को दूर करने का काम तत्काल किया जाएगा -हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
1008 लाईट हाउस निर्माण मामले में सीएम से विचार कर फैसला लेंगे-मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

 मधुपुर उपचुनाव को लेकर मैराथन प्रचार अभियान में लिया हिस्सा , तिलैया मोड़, मधुपुर मैदान और  हुसैनाबाद में  चुनावी सभा

मधुपुर:- मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  हेमन्त  सोरेन ने तिलैया मोड़ मधुपुर मैदान और  हुसैनाबाद में आयोजित सभा में कहा कि मधुपुर में चुनावी माहौल है . अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में सत्ता और विपक्ष के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता यहां प्रचार प्रसार कर रहे हैं . मैं भी चार दिनों से आपके ही  बीच हूं .   इस दौरान इस विधानसभा क्षेत्र के गली,  मोहल्ले, टोले , कस्बे और  गांवों में जाने का मौका मिल रहा है  . यहां के लोगों के हालात से अवगत हो रहे हैं . यहां बिजली, पानी और सड़क की स्थिति कैसी है, इसे  देख रहा हूं . हर वर्ग और हर तबके के लोगों से  मुलाकात कर रहा हूं .  उनसे इलाके की समस्याओं की भी जानकारी ले रहा हूं . सबसे बड़ी बात कि रांची से  चल रही सरकार की निगाहें इन ग्रामीण इलाकों और यहां रहने वाले गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े और अल्पसंख्यक तक पहुंचती है कि नहीं,  इस भ्रमण के दौरान मुझे प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है . चुनाव बाद यहां की समस्याओं को दूर करने  का काम तत्काल किया जाएगा . मैं कहना चाहता हूं कि प्रचार प्रसार तो हमारे नेता कर रहे हैं . मेरा मकसद तो इस दौरान विधानसभा क्षेत्र का पूरा जायजा लेना है .

   सोरेन ने कहा कि महागठबंधन से जो प्रत्याशी हैं,  उसे  हमने बिना विधायक बने ही मंत्री बनाया है, ताकि आपकी बातें सीधे सरकार तक पहुंचे और बीच में कोई भाया मीडिया नहीं होगा . हफीजुल हसन  सरकार और आपके बीच एक कड़ी हैं . उन्हीं की नजरों से मैं आपको देख रहा हूं  और इस क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा .हेमंत सोरेन ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव का दिन नजदीक आ चुका है .लोकतंत्र में चुनाव सबसे खूबसूरत पर्व है . आप इस पर्व के कर्ता धर्ता हैं.  आप अपने मत के मार्फत अपने अगुआ को चुनते हैं,  जो सरकार के पास और क्षेत्र के विकास के लिए आपका नेतृत्व करता है . इस क्षेत्र से वर्षों तक हाजी हुसैन अंसारी जी आप का प्रतिनिधित्व करते रहे .  उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.  अब वे हमारे बीच नहीं हैं . ऐसे में  गुरुजी ने हमें कहा कि  हाजी हुसैन अंसारी के कार्यों  को  बढ़ाने का जिम्मा उनके पुत्र  हफीजुल हसन को सौंपा जाए . गुरुजी की दूरदर्शिता  और आदेश का पालन करते हुए हमने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है .वे आगे भी मंत्री बने रहे यह आपको तय करना है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर राज्यपालो से चर्चा करेंगे पीएम और उपराष्ट्रपति

Next Post

महिला हत्याकांड के आरोपी ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

Next Post
लखीसराय : चर्चित अरुण सिंह हत्याकांड में दो गिरफ्तार

महिला हत्याकांड के आरोपी ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d