BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर बना राशन कार्ड व गांव वालों को शुद्ध पानी

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री ने घाटशिला के शांति सबर के ईलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के दो घंटे बाद गिरीडीह के बिरनी प्रखंड स्थित बराय गांव निवासी स्वर्गीय जीवलाल मंडल की पत्नी का राशन कार्ड निर्गत कर दिया गया. जबकि पिछले आठ माह से लाभुक राशन कार्ड हेतु प्रयासरत था. मुख्यमंत्री को इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त गिरीडीह बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा स्वर्गीय जीवलाल मंडल की धर्मपत्नी इंद्रा देवी का राशन कार्ड बना दिया गया है. साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ नियमानुसार इनको दिया जा रहा है.

यह मिली थी शिकायत

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि पारा शिक्षक जीवलाल मंडल की एक वर्ष पूर्व इलाज के आभाव में मृत्यु हो गई. इलाज के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. आज जीवलाल मंडल का परिवार के सदस्य राशन की किल्लत का सामना कर रहें हैं. राशन कार्ड के लिए परिजन विगत आठ माह से दर दर भटक रहे हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा.

.@GiridihDc कृपया उक्त मामले की जाँच कर स्व जीवलाल मंडल जी के परिवार को राशन के साथ-साथ जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ कर मदद पहुँचाते हुए सूचित करें। https://t.co/5KHnoEWF82

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 19, 2020

पहले पीते थे नदी का गंदा पानी, अब पियेंगे शुद्ध जल

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मसलिया के बेलियाजोर जोजोटोला के ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया गया. इससे पूर्व गांव के लोग विगत एक माह से नदी का दूषित जल पीने को विवश थे. मुख्यमंत्री को उपायुक्त दुमका ने अवगत कराया कि गांव में खराब पड़े एक हैंडपंप को ठीक कर कर दिया गया है. दूसरा काफी क्षतिग्रस्त है, जिसे यथाशीघ्र ठीक कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा.

नदी का गंदा पानी पीने की मिली थी जानकारी

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि दुमका के मसलिया प्रखंड स्थित जोजोटोला के गरीब आदिवासी नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. मुख्यमंत्री से गांव के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था.

Respected sir, one handpump of Beliajor jojo tola has been restored, the other is quite damaged and process of repair will be completed ASAP. pic.twitter.com/5Twic4CAcP

— DC_Dumka (@DumkaDc) August 19, 2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य व्यवस्था को रखें दुरुस्त अन्यथा होगी विभागीय कार्रवाई

Next Post

देवेंद्रनाथ बी कसार को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया

Next Post
देवेंद्रनाथ बी कसार को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया

देवेंद्रनाथ बी कसार को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d