BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की घोषणा

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की घोषणा

After the publication of the final voter list, the Chief Electoral Officer announced

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. कार्यालय में सोमवार को मीडिया के समक्ष मतदाता सूची जारी करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने कहा कि अब झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2.26 करोड़ से अधिक हो गयी है. राज्य भर में दो सितंबर 2019 की तुलना में 12 अक्तूबर 2019 तक 193,757 नये मतदाता और जुड़ गये हैं. 2 सितंबर को कुल मतदाताओं की संख्या 2,24,23,855 थी, जो बढ़ कर 226,17,612 हो गयी है. अब पुरुष मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 118,16,098 हो गयी है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 108,01,274 हो गयी है.

18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या इनमें 421834 है. थर्ड जेंडर की संख्या 240 हो गयी है. मतदाताओं का जनसंख्या अनुपात 59.53 प्रतिशत हो गया है. मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 133001 हो गयी है. राज्य भर में सर्विस वोटर 41336 हो गये हैं. मतदाताओं की संख्या में 0.86 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज हुई है. सभी मतदाताओं की फोटो पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया है. जिसे सभी संबंधित मतदाताओं तक बीएएलओ के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जायेगा.

उन्होंने मतदाताओं से अपील की है, कि सभी मतदाता अपने नाम की जांच मतदाता सूची में अवश्य कर लें और विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें. कार्यालय की तरफ से सभी 81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है. इसका प्रकाशन भी विधानसभा वार कर दिया गया है.

ट्रांसजेंडर के 240 मतदाता विधानसभा चुनाव में डालेंगे वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव में 240 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वे सभी मतदाता 19 वर्ष से अधिक के है.18 से 19 आयु वर्ग के 24 मतदाता का नाम भी अंतिम मतदाता सूची में डाला गया है. इसकी जानकारी सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर पंचायत ने सड़क सुरक्षा को लेकर ऑटो चालकों के साथ की बैठक

Next Post

बड़े बालू घाटों की नीलामी की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं

Next Post
बड़े बालू घाटों की नीलामी की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं

बड़े बालू घाटों की नीलामी की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d