BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर फैसले के बाद जैश कर सकता है आतंकी हमला

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in समाचार
राम मंदिर फैसले के बाद जैश कर सकता है आतंकी हमला
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या भूमि विवाद के मामले में 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. जिसके बाद प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इतनी सख्ती के बाद भी आतंकियों का देश में आतंकी हमलों की आशंका जताई जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है राम मंदिर पर फैसला आने के बाद आतंकी बड़ी तेजी के साथ अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक डार्क वेब से पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संभावित आतंकी हमलों के संदेश मिल रहे हैं. कई खुफिया एजेंसियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जैश कई आतंकी हमलों को अंजाम दे सकता है. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है. मिलिट्री इंटेलिजेंस, द रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सरकार को संभावित आतंकी हमलों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है.

वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह खतरे की गंभीरता को दिखाता है.’ उन्होंने कहा, ‘इनमें से प्रत्येक एजेंसी व्यक्तिगत रूप से एक ही निष्कर्ष पर पहुंची है.’ अयोध्या पर शीर्ष अदालत का फैसला आ चुका है जिससे पाकिस्तान के आतंकी समूहों द्वारा आतंकी हमलों की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आतंकी सांप्रदायिक शांति और सौहार्द को खराब करना चाहते हैं.’ आतंकियों के डार्क वेब में कोडेड संचार को जब अन्य एजेंसियों से मिलाया गया तो सुरक्षा एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची कि संभावित हमलों से निपटने के लिए किस तरह की तैयारी की जाए.

जानकारी के मुताबिक आतंकी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को टारगेट कर सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां 5 अगस्त से ही हाई अलर्ट पर हैं. यह वही तारीख है जब भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साधु-महात्मा के वेश में घूम रहे हैं पाकिस्तानी एजेंट

Next Post

ओवैसी के बयान पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, कहा- भारत छोड़ जाओ पाकिस्तान

Next Post
ओवैसी के बयान पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, कहा- भारत छोड़ जाओ पाकिस्तान

ओवैसी के बयान पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, कहा- भारत छोड़ जाओ पाकिस्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d