नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने 15 ट्रेनों (अप एंड डाउन) की शुरुआत 12 मई से करने का फैसला किया है. ट्रेन के बाद अब सरकार फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है और जल्द ही विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं. बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन लागू करने के साथ ही सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया था.
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा 18 मई तक एयरलाइन कंपनियों को स्थानीय यात्री उड़ानों के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने की संभावना है. इसको लेकर जल्द ही घोषणा की जा सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था. इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की. फिर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया और अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू है.

