BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चैंबर के अल्टीमेटम के बाद नाली की सफाई में लगा नगरपरिषद

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in Uncategorized
चैंबर के अल्टीमेटम के बाद नाली की सफाई में लगा नगरपरिषद

चैंबर के अल्टीमेटम के बाद नाली की सफाई में लगा नगरपरिषद

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: गौरतलब है कि गुमला पटेल चौक की नारकीय स्थिति को देखते हुए जिसमें भरी हुए नाली, सड़कों पर बहता हुआ गंदा पानी व प्रतिदिन कई लोगों के उस नाली में गिर जाने के कारण एक अल्टीमेटम देने के उद्देश्य से गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला के द्वारा कल अपराह्न 3:00 बजे पटेल चौक में ही एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी साथ ही उपायुक्त गुमला के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया था.

आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुमला चैंबर के अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने बतलाया था कि इस नाली के भरे होने की सूचना मौखिक रूप से पूर्व में भी स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सिटी मैनेजर नगर अध्यक्ष को दे दी गई है.

समाचार पत्रों के माध्यम से भी नाली के भरे होने, नालियों का पानी सड़कों पर बहने तथा उक्त नाली में स्लैब नहीं होने के कारण कई व्यक्तियों के गिरकर जख्मी होने की भी सूचना दी जा चुकी है. परंतु बार बार गुहार लगाने के बावजूद दिन प्रतिदिन पटेल चौक की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. यदि 26 जनवरी 2020 तक उपरोक्त नाली की समुचित साफ-सफाई नहीं होती है तो चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले सड़क जाम व गुमला बंद का भी आह्वान किया जाएगा.

वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार लाल ने भी कहा था कि गुमला में बीमारियां अपना पांव पसारने का काम कर रही है और नगर परिषद मौन पड़ा है. जहां एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार प्रयत्नशील है वहीं नगर परिषद तमाशा देखने का कार्य कर रहा है.

चैंबर के सचिव राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा, सरजु साहू सहित कई लोगों ने भी नगर परिषद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया था. जिसके फलस्वरूप आज सुबह से ही पटेल चौक में गुमला नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरे जोश के साथ नाली की सफाई में जुट चुके हैं.

मौके पर चैंबर अध्यक्ष हिमांशु केसरी, सचिव राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल श्वेता, निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष मुन्नी लाल साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार लाल, पूर्व अध्यक्ष अमित माहेश्वरी, दामोदर कसेरा, सरजू प्रसाद साहू, कार्यकारिणी सदस्य दुर्जय पासवान, सोनी शंकर लाल जाजोदिया सहित कई लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठंड का कहर: 1 महीने में सर्दी के कारण 500 गायों की मौत

Next Post

गणतंत्र दिवस की तैयारियों प्रारंभ, गांधी मैदान में किया गया पूर्वाभास

Next Post
गणतंत्र दिवस की तैयारियों प्रारंभ, गांधी मैदान में किया गया पूर्वाभास

गणतंत्र दिवस की तैयारियों प्रारंभ, गांधी मैदान में किया गया पूर्वाभास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d