BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: अनलॉक वन के तहत देश में तकरीबन दो महीने से ज्यादा तक बद रहे मंदिर-मस्जिद, मॉल्स और रेस्टोरेंट आज से खोल दिये जाएंगे. उत्तर प्रदेश में सभी धर्मिक स्थल सरकार की गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुये खुल जाएंगे. कुछ जिलों में मंगलवार से जिला प्रशासन की जांच की सभी बिन्दुओं पर सहमति के बाद खुलेंगे. इससे पहले रविवार को मंदिर, मॉल्स में बाकायदा तैयारियां पूरी कर ली गई. इसमें सैनिटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टैंसिंग जैसे नियमों का पालन किस तरीके से अमल में लाया जाएगा, उसकी रुपरेखा की तैयार की गई.

यूपी के आगरा में धार्मिक स्थल के द्वार आम जनता के लिये बंद रहेंगे तो वहीं कानपुर, वाराणसी और मथुरा में भी धार्मिक स्थल नहीं खोले जाएंगे जबकि गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज और नोएडा में शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे.

मंगलवार को खुलेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी में सोमवार के बाद ही सभी धार्मिक स्थल खुल सकेंगे. प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा पर आधारित 24 बिंदुओं की चेक लिस्ट सभी थानों को उपलब्ध कराई है. धर्मस्थल के संचालकों को यह लिस्ट भर कर आठ जून तक संबंधित थाने में देनी होगी. इसके बाद मजिस्ट्रेट जांच कर धर्मस्थल खोलने की अनुमति देंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, संकटमोचन मंदिर समेत अन्य सभी धर्मस्थल मंगलवार से खुलने के आसार हैं.

यही नहीं प्रदेश भर में शॉपिंग मॉल भी शर्तों के साथ खोल दिये जाएंगे. इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों ने व्यापारियों से बात की और उसके बाद तय हुआ है कि लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद आगरा, कानपुर में मॉल्स खोले जायेंगे जबकि वाराणसी में मॉल्स अभी नहीं खोले जाएंगे, मेरठ में मॉल्स खोले जाने को लेकर अभी संशय है.

सीएम योगी ने गोरक्षपीठ में पूजा-अर्चना की

आज सुबह गोरक्षपीठ के महंत और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍य मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में पूजा-अर्चना की. उसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमित शाह के जनसंवाद में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

Next Post

संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के पार, 7100 लोगों की मौत

Next Post
संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के पार, 7100 लोगों की मौत

संक्रमितों की संख्या पहुंची ढाई लाख के पार, 7100 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d