Ranchi: राजधानी रांची में आत्महत्या की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं. आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों से ऐसी खबरें मन को विचलित कर देती है कि किसी ने अपने ही हाथों अपनी ही जीवन की लीला खत्म कर ली. ताज़ा मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है जहां एजी ऑफिस के अकाउंटेंट अपनी पगड़ी को ही मौत का फंदा बनाकर झूल गया.मृतक एक राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे जिन्हें स्पर्ट्स कोटे में नौकरी मिली थी.
हॉकी के मैदान में अपने विरोधी टीम को शिकस्त देने वाले राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी गुरुशरण सिंह ने आज खुद को शिकस्त दे दी.जब अपने पगड़ी को ही मौत का फंदा बनाकर गुरुशरण पंखे के सहारे झूल गए.अपने साथी खिलाड़ी की मौत के बाद कॉलोनी में मातम पसरा है.

