रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हिदंपीढ़ी से तीन और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. जिसके बाद आज सिर्फ हिन्द पीढ़ी से कुल 5 मरीज की पुष्टि हुई.
इसके साथ ही झारखंड में कुल संख्या 41 हो गई है. वहीं अबतक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.
इससे पहले रविवार को ही झारखंड में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. जिसमें से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज रांची के हिंदपीढ़ी से है, एक मरीज बेड़ो और एक मरीज के सिमडेगा से मिलने की पुष्टि की गयी है.
बीते शनिवार को पूर्व प्रशासनिक अधिकारी की मौत कोरोना की वजह से ही गयी थी.
इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कोरोना की पुष्टि की थी. उनकी मौत देर शाम गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हो गई थी.
वे बरियातु के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहे थे. उक्त अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरे अपार्टमेंट को सील कर दिया था और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सैंपल भी इकट्ठा किया गया.

