BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों ने चाईबासा से रांची तक की पदयात्रा शुरू

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों ने चाईबासा से रांची तक की पदयात्रा शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

-खूंटपानी के निकट सैकड़ों सहायक पुलिसकर्मियों को रोका गया

रांची: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सैकड़ों सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार सुबह चाईबासा से रांची तक की पदयात्रा शुरू की, लेकिन जिला मुख्यालय चाईबासा से कुछ किलोमीटर दूर खूंटपानी के पास उन्हें जिला पुलिस ने रोक लिया. जिला पुलिस की ओर से आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों को मनाने की कोशिश की जा रही है.

वहीं आंदोलनरत पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में स्थानीय सांसद, विधायक, मंत्रियों के अलावा सरकार के समक्ष बात रखी, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तिर करना पड़ा.

बताया गया है कि सहायक पुलिसकर्मी नक्सल प्रभावित 12 जिलों में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से अनुबंध पर बहाल किए गए थे, जिन्हें एकमुश्त दस हजार रुपए प्रतिमाह का भुगतान किया जाता है.

इसके अतिरिक्त उन्हें किसी भी प्रकार का भत्ता दिए जाने का प्रावधान नहीं है. ये सहायक पुलिसकर्मी नक्सल प्रभावित इलाकों सहित विधि व्यवस्था चुनाव कार्य नक्सल विरोधी अभियान सहित अन्य सभी प्रकार के कार्यों के लिए तैनात किए जाते रहे हैं. सहायक पुलिस कर्मियों की मांग है, उनकी सेवा नियमित की जाए एवं उन्हें भी अन्य सभी पुलिसकर्मियों की तरह सुविधाएं दी जाएं.

इससे पहले गुरुवार को भी पलामू जिला मुख्यालय से सैकड़ों की संख्या में सहायक पुलिसकर्मी पदयात्रा करते हुए रांची निकले थे और वे आज रांची पहुंच कर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों व कोविड-19 तथा कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की टीमें चौकस

Next Post

कानपुर देहात पुलिस की कमान केशव के हाथ

Next Post
कानपुर देहात पुलिस की कमान केशव के हाथ

कानपुर देहात पुलिस की कमान केशव के हाथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d