रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और जिनिसटूमी एलएलपी के बीच आज एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. इस समझौता के बाद सेवा प्रदाता राज्य के लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, पाकुड़, गिरिडीह, साहेबगंज, गोड्डा, कोडरमा, सरायकेला, बोकारो, रामगढ, धनबाद, जामताड़ा जिलों में 6 से 21 वर्ष तक की अनुसूचित जनजाति समुदाय की किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में व्याप्त हिमोग्लोबिन पैथी से संबंधित विकार की स्क्रिनिंग करेगा.
समझौते के अंतगर्त नेस्टराफ्ट, एचपीएलसी और सीबीसी जांच की जाएगी. इस मौके पर एनएचएम के अभियान निदेशक डॉ शैलेस कुमार चौरसिया, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ जे.पी. सांगा, निदेशक वित्त नरसिंह कुमार खलखो, डॉ एस. के. मंडल, और जिनिसटूमी की चिफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रितु गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर नीलेन्द्र कुमार उपस्थित हुए.

