BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून: किसानों को रोकने के लिए किया गया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
कृषि कानून: किसानों को रोकने के लिए किया गया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों का दिल्ली चलो अभियान आज राजधानी में दस्तक देने वाला है. किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए है. हरियाणा और यूपी से सटी सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. हरियाणा बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

एहतियातन तौर पर हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाली मेट्रो लाइनों को भी दो बजे तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली के साथ ही हरियाणा में पुलिस किसानों को रोकने के लिए मुस्तैद है. कल किसानों पर हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया था. किसानों का दावा है उनके आंदोलन में 2 लाख लोग शामिल हैं और उन्हें जहां रोका जाएगा, वहीं उनका धरना शुरू हो जाएगा.

छह राज्यों – उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल और पंजाब के किसान नए खेत कानूनों के खिलाफ दो दिवसीय “दिल्ली चलो” के विरोध में मार्च पर हैं. हालांकि दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप का हवाला देते हुए शहर में किसी भी रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली में हरियाणा से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है. किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं. हरियाणा में दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों को भी सड़कें बंद होने और गाड़ियां ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JAC 8th Result 2020: 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

सोने और चांदी की कीमतों में उछाल

Next Post
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी

सोने और चांदी की कीमतों में उछाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d