BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि बिल: MSP पर आंच आई तो छोड़ दूंगा मंत्री पद- दुष्यंत चौटाला

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
कृषि बिल: MSP पर आंच आई तो छोड़ दूंगा मंत्री पद- दुष्यंत चौटाला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राज्यसभा में आज पास हुए कृषि बिल को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया है. इस बीच, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ा बयान दिया है. चौटाला ने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि संबंधित नए विधेयकों में कहीं भी फसलों के एमएसपी को समाप्त करने की बात नहीं कही गई है. चौटाला ने कहा कि, अगर फसल का एमएसपी देने की व्यवस्था पर कोई आंच आएगी, उसी दिन मैं अपना पद छोड़ दूंगा.

रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, केंद्र सरकार के कृषि संबंधित नए विधेयकों में कहीं भी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त करने की बात नहीं कही गई है. किसानों की फसल अनाज मंडियों में बिना किसी रुकावट के निर्धारित एमएसपी पर ही खरीदी जाएंगी. ज्यादा कीमत का अवसर मिलने पर किसान चाहेंगे तो ओपन मार्केट में भी अपनी फसल बेच सकेंगे.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, जिस दिन अन्नदाताओं को उनकी फसल का एमएसपी देने की व्यवस्था पर कोई आंच आएगी, उसी दिन मैं अपना पद छोड़ दूंगा. किसानों के लिए एमएसपी का अधिकार बरकरार रहेगा और इस विषय पर आम लोग किसी के बहकावे में ना आएं. दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने राजनीतिक स्वार्थ की खातिर भोले-भाले किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंगना ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कई बड़े एक्‍टर्स ने मुझसे की जबर्दस्ती

Next Post

मुंबई में 30 सितंबर तक धारा 144 लागू

Next Post
हरियाणा के सभी जिलों में धारा 144, सरकार ने जारी किया आदेश

मुंबई में 30 सितंबर तक धारा 144 लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d