BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून: प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और DMK को दी बहस की चुनौती

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
भारत में हैं 70 फीसदी बाघ, हमें गर्व करना चाहिए: प्रकाश जावड़ेकर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर अब राजनीतिक दलों में भी आपसी रार बढ़ गई है. कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय पर्यावरण एवं सूचना मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुली बहस के लिए चुनौती दी है.

जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी सरकार से कृषि बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बहस के लिए खुली चुनौती देता हूं.जावड़ेकर ने राहुल गांधी से सवाल किया कि वे बताएं कि यह कानून किसानों के हित में अच्छा है या बुरा? इसके अलावा जावड़ेकर ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को भी कृषि कानून पर बहस की चुनौती दी. चेन्नई में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को भी बहस की चुनौती देता हूं.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में हाल में हुए नगर निकायों के चुनावों और उपचुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता को दर्शाती है.जावड़ेकर ने कहा कि ‘देश में कई पार्टियां ‘एक-परिवार की पार्टियां’ हैं, जबकि हमारी ‘एक पार्टी है जो एक परिवार है’. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी हर जगह आगे बढ़ रही है और कांग्रेस हर जगह हार रही है.’

सूचना, पर्यावरण और वन मंत्री ने हालांकि स्पष्ट रूप से किसी पार्टी का नाम नहीं लिया. राजस्थान, गोवा और हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘बीजेपी बढ़ रही है और कांग्रेस घट रही है.’उन्होंने कहा कि हैदराबाद में पार्टी के पार्षदों की संख्या अब चार से बढ़कर 48 हो गई है और इसी तरह गोवा में पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में जीत दर्ज की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 4 की मौत, 8 घायल

Next Post

क्रूरता: डेढ़ साल की बच्ची की रोने से पिता को आया गुस्सा, पटक कर की हत्या

Next Post
क्रूरता: डेढ़ साल की बच्ची की रोने से पिता को आया गुस्सा, पटक कर की हत्या

क्रूरता: डेढ़ साल की बच्ची की रोने से पिता को आया गुस्सा, पटक कर की हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d